कहीं कोई आपके साथ तो नहीं कर रहा AI Voice Scam, इन 4 Signs से करें पता
How To Protect Yourself From AI Voice Scams: कॉल रियल है या कोई आपके साथ स्कैम करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे जानिए
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

AI Voice Scam: भारत समेत दुनिया भर से आए दिन ऑनलाइन स्कैम के मामले सामने आते रहते हैं। समय के साथ स्कैमर्स भी स्कैम के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। वहीं AI के इस दौर में स्कैमर्स आजकल स्कैम के लिए AI टेक्नोलॉजी का भी यूज कर रहे हैं। हालिया स्कैम के मामलों में सबसे ज्यादा एआई वॉयस क्लोनिंग स्कैम तेजी से फैलता दिख रहा है जिसके जरिए स्कैमर्स आपके किसी करीबी की आवाज की नकल बना कर स्कैम कर रहे हैं। कहीं कोई आपके साथ तो नहीं कर रहा ये AI Voice Scam चलिए इसे जानने के 4 Signs के बारे में जानते हैं।
एआई वॉयस क्लोनिंग टेक्नोलॉजी ने एक लंबा सफर तय किया है, बावजूद इसके आप इस पर थोड़ा सा ध्यान देकर इसे पकड़ सकते हैं क्योंकि AI नहीं जानता कि आप किस शब्द को बोलने के बाद रुकते हैं या रोबोट जैसी आवाज या अजीब प्रोनन्सिएशन को ध्यान से सुन कर आप इसका पता लगा सकते हैं। ये संकेत आपको बता सकते हैं कि आप किसी रियल पर्सन से बात नहीं कर रहे हैं।
वीडियो से भी जानें AI Voice Scam
ये भी पढ़ें : 500 रुपये से कम में खरीदें स्मार्टवॉच
अगर आपको भी परिवार या किसी Colleague से कॉल आती है, खासकर अगर यह अचानक या किसी अजीब समय पर हो, तो ऐसे में सतर्क हो जाएं। स्कैमर्स अक्सर लोगों को ऐसे ही समय पर टारगेट करते हैं। ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि रात के समय में ऐसे AI Voice स्कैम कॉल्स आते हैं।
ऐसे AI Voice Scams में स्कैमर्स अक्सर आप पर फटाफट निर्णय लेने के लिए दबाव डालने की कोशिश करते हैं। वे कह सकते हैं कि आपका दोस्त या रिश्तेदार बड़ी मुसीबत में है और उसे तुरंत पैसों की जरूरत है या आपके बैंक अकाउंट से छेड़छाड़ की गई है और आपको तुरंत कार्रवाई करने की जरूरत है। ऐसे में हम में से बहुत से लोग घबरा जाते हैं और इस स्कैम का शिकार हो जाते हैं।
वीडियो से भी जानें AI Scam
कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति को फोन पर पैसे या पर्सनल इनफार्मेशन, जैसे कि आपका पिन कोड या बैंक अकाउंट नंबर न दें, जिसे आप नहीं जानते और जिस पर आपको भरोसा नहीं है। कोई भी वैलिड बिजनेस/कंपनी कभी भी फोन पर इस प्रकार की जानकारी नहीं मांगती। RBI की तरफ से भी समय-समय पर इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है और कहा गया है कि बैंक कभी आपसे कॉल या मैसेज पर जानकारी नहीं मांगता।
ये भी पढ़ें : बंद करने के बाद भी Laptop नहीं होता ऑफ!
कभी भी किसी अनजान नंबर से आने वाले कॉल का उत्तर न दें। इसकी जगह आप वॉइस मेल का यूज करें। अगर आपको लगा कि कॉल इम्पोर्टेन्ट है, तो आप उन्हें बाद में वापस कॉल कर सकते हैं। साथ ही इससे आपको सोचने समझने का भी वक्त मिल जाएगा।
अगर आप किसी परिचित के कॉल का उत्तर देते हैं, तो यह न मानें कि यह वही व्यक्ति है क्योंकि एआई वॉयस क्लोनिंग में आपको ऐसा लग सकता है। उनसे ऐसे प्रश्न पूछें जिनका उत्तर केवल रियल व्यक्ति ही जानता हो। उदाहरण के लिए, आप किसी शेयर किए गए किसी ऐसे चुटकुले या हाल की घटना के बारे में पूछ सकते हैं जिसके बारे में केवल आप दोनों ही जानते हैं।
वीडियो से भी जानें AI voice clone scam क्या है
https://www.youtube.com/shorts/KaePVstD8lU
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: