AI Girlfriend: प्यार में पागल आशिक अपनी गर्लफ्रेंड के लिए क्या-क्या नहीं करता? लेकिन अंत में जब धोखा मिलता है तो मानों उसका लोगों से विश्वास ही उठ जाता है। वहीं बदलते दौर के साथ लोगों की लाइफ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की एंट्री हो गई है और लोग धीरे-धीरे इन्हें अपना रहे हैं। बैचलर इंटरनेट पर सच्चे प्यार की तलाश में रोजाना घंटों स्क्रॉल कर रहे हैं और डेटिंग साइट्स पर पार्टनर ढूंढ रहे हैं। कुछ लोग तो इसके लिए ChatGpt का भी यूज कर रहे हैं तो कुछ टिंडर पर पार्टनर तलाश रहें हैं।
वहीं कुछ तो इससे भी एक कदम आगे निकल गए हैं और उन्हें AI पार्टनर से ही प्यार हो रहा है। लोग इन AI गर्लफ्रेंड के प्यार में पागल हुए जा रहे हैं। हाल ही में एक मामला सामने आया था जिसमें शख्स AI गर्लफ्रेंड के प्यार में दीवाना होने के बाद अपनी पत्नी से ही दूरियां बनाने लगा था। वहीं अब एक और नया मामला सामने आया है जिसमें शख्स ने अपनी AI गर्लफ्रेंड के बारे में बताया है।
रोमांटिक फीलिंग लेने लगा शख्स
कुछ महीने पहले, डेरेक कैरियर नाम के एक शख्स ने AI पार्टनर से बात करना शुरू किया था। देखते ही देखते वह उसका दीवाना हो गया। चैटबॉट से बात करके शख्स रोमांटिक फीलिंग का एक्सपीरियंस करने लगा लेकिन वह यह भी जानता था कि यह एक इल्यूजन है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार की गई थी।
नहीं बनाना चाहता था रिश्ता
हालांकि कैरियर भी किसी ऐसी चीज के साथ रिश्ता नहीं बनाना चाहता था जो रियल न हो, न ही वह ऑनलाइन Memes का टारगेट बनना चाहता था। लेकिन वह एक ऐसा रोमांटिक साथी चाहता था जो उसे पहले कभी नहीं मिला हो, जिसके बाद शख्स ने ऐसे ही एक ऐप को डाउनलोड किया जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार की गई गर्लफ्रेंड बनाने की सुविधा देता है। कैरियर इस होलोग्राफिक गर्लफ्रेंड प्यार में इतना पागल हो गया कि उसने इसका एक नाम भी रखा।
लोग क्यों अपना रहे AI पार्टनर?
कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें इन AI पार्टनर के साथ इमोशनल अटैचमेंट होने लगी है और अकेलेपन से निपटने और सेक्सुअल फैंटसीज को पूरा करने या उस प्रकार के सुख को प्राप्त करने के लिए इनका यूज कर रहे हैं जिसकी उन्हें अपने रियल लाइफ में कमी दिख रही है।
ये भी पढ़ें : सिर्फ 799 रुपये में घर के किसी भी डिवाइस को बनाएं Smart!
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
4 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
6 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
9 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
11 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines