AI Impact Summit 2026: दिल्ली में चल रहे AI Impact Summit 2026 का पहला दिन कई बड़े ऐलानों और अहम अपडेट्स के साथ खत्म हुआ. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत इस इवेंट में साफ दिखाई दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI Impact Expo का उद्घाटन किया, जहां देश-विदेश की कंपनियों और स्टार्टअप्स ने अपनी नई तकनीकों और इनोवेशन को दुनिया के सामने पेश किया.
AI Impact Expo बना आकर्षण
पहले दिन का सबसे बड़ा आकर्षण AI Impact Expo रहा, जहां 300 से ज्यादा एग्जिबिशन लगाए गए. इन स्टॉल्स पर कंपनियों और स्टार्टअप्स ने अपने AI प्रोडक्ट्स, नई तकनीकों और उनके इस्तेमाल से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी. यहां टेक्नोलॉजी के भविष्य की एक झलक देखने को मिली.
दिग्गज टेक कंपनियों की मौजूदगी
इस एक्सपो में दुनिया की बड़ी AI कंपनियों ने भी हिस्सा लिया. OpenAI, Google और Anthropic जैसी कंपनियों ने अपने लेटेस्ट डेवलपमेंट्स और सॉल्यूशंस को शोकेस किया. मीडिया और विजिटर्स को इन एग्जिबिशन को देखने की अनुमति दी गई है, जबकि आने वाले दिनों में इन कंपनियों के शीर्ष अधिकारी और CEO भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.
समिट के बड़े हाइलाइट्स
भारत में ChatGPT का इस्तेमाल तेज
OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने बताया कि भारत में ChatGPT के वीकली एक्टिव यूजर्स की संख्या 10 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है. यह अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा यूजर बेस है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत में ChatGPT का सबसे ज्यादा उपयोग छात्र कर रहे हैं.
भारतीय AI स्टार्टअप Neysa में बड़ा निवेश
इस समिट के दौरान निवेश से जुड़ी एक बड़ी खबर भी सामने आई. ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कंपनी ब्लैकस्टोन ने भारतीय AI स्टार्टअप Neysa में 600 मिलियन डॉलर यानी करीब 5,445 करोड़ रुपये का निवेश किया है. यह निवेश देश के AI स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है.
बेंगलुरु स्टार्टअप C2i को मिली फंडिंग
बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप C2i, जो डेटा सेंटर के लिए पावर सॉल्यूशन तैयार करता है, ने भी बड़ी फंडिंग हासिल की है. कंपनी ने Peak XV के नेतृत्व में सीरीज A राउंड में 15 मिलियन डॉलर जुटाए हैं, जिससे वह अपनी तकनीक और ऑपरेशन को आगे बढ़ाएगी.
IT सेक्टर में बदलने वाली है प्राथमिकता
HCL के CEO विनीत नैय्यर ने कहा कि आने वाले समय में भारतीय आईटी कंपनियां नौकरी बढ़ाने के बजाय मुनाफे पर ज्यादा ध्यान देंगी. वहीं Khosla Ventures के संस्थापक विनोद खोसला का मानना है कि अगले पांच साल में IT सर्विसेज और BPO जैसे सेक्टर में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.
भारत में Anthropic का पहला ऑफिस
AI कंपनी Anthropic ने भी भारत को लेकर बड़ा ऐलान किया है. कंपनी बेंगलुरु में अपना पहला ऑफिस खोलने जा रही है. कंपनी के मुताबिक, अमेरिका के बाद Claude AI का दूसरा सबसे बड़ा यूजर बेस भारत में है, जो देश में AI की बढ़ती मांग को दिखाता है.
ये भी पढ़ें- AI का दंगल! अमेरिका और चीन में कौन है किंग? किस स्थान पर है भारत
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
3 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
7 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
9 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
10 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
10 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines