इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की काफी धूम मची हुई है। एजुकेशन से लेकर रिसर्च और मनोरंजन करने तक में हर जगह एआई का जलवा है। आए दिन इसके नए-नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं। एक ट्विटर यूजर नॉट जेरोम पॉवेल ने एआई की मदद से Elon Musk की एक बच्चे के रूप में तस्वीर तैयार की है।
जेरोम ने इसे ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, “ब्रेकिंग, एलन मस्क कथित तौर पर कुछ एंटी एजिंग फॉर्मूले पर काम कर रहे थे, लेकिन यह हाथ से निकल गया।” एलन मस्क ने भी इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, “मुझे लगता है कि मैंने एंटी एजिंग सोलुशन का कुछ ज्यादा ही डोज़ ले लिया है।” उन्होंने साथ में एक बेबी इमोजी भी शेयर की।
पहले भी वायरल हो चुकी है Elon Musk की AI जनरेटेड तस्वीरें
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से बनाई गई इस तस्वीर में एलन मस्क को वाइट शर्ट के साथ ब्राउन कलर की डांगरी पहने एक छोटे बच्चे के रूप में दिखाया गया है। वह इस फोटो में काफी क्यूट दिखाई दे रहे हैं। ऐसा नहीं है एलन मस्क की एआई जनरेट तस्वीर पहली बार इतनी लोकप्रिय हुई है। पहले भी एक यूजर ने मस्क को भारतीय शादी में भाग लेते हुए की तस्वीर एआई से जनरेट की थी। उस पर भी मस्क ने रिप्लाई करते हुए लिखा था, “यह मुझे पंसद आई।”
यह भी पढ़ें: एप्पल ने अपना पहला Mixed Reality हेडसेट किया लॉन्च, लाखों में है कीमत!
संबंधित खबरें
Apple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
30 mins agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
17 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
18 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
21 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
22 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines