AI Chatbot का इस्तेमाल लोग बहुत ही तेजी से कर रहे हैं। ये केवल पर्सनल ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल काम को भी आसान बना रहे हैं। ChatGPT की लॉन्चिंग के बाद से इंटरनेट पर अलग- अलग काम के लिए चैटबॉट उपलब्ध है। इससे फोटो को भी एडिट कर सकते हैं। आज के समय में सॉफ्टवेयर बनाने के लिए किसी डेवलपर की मदद लेते हैं। इसके लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन अब चैटबॉट से सॉफ्टवेयर बनाना बेहद आसान है। इसके लिए लगभग 25 रुपये खर्च करने होंगे। आइए सॉफ्टवेयर बनाने वाले इस खास चैटबॉट के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मात्र 7 मिनट में AI Chatbot ने डेवलप किया सॉफ्टवेयर
सॉफ्टवेयर बनाने की प्रक्रिया को लेकर कई बार यूजर्स सवाल कर चुकें। इसमें लगने वाले समय के कारण डेवलपर काफी परेशान हो जाते हैं। किसी भी सॉफ्टवेयर को बनाने के लिए घंटों समय लगता है। एक AI Chatbot की मदद से आप खुद से ही मात्र 7 मिनट के भीतर कोई भी सॉफ्टवेयर बना सकते हैं। ये बेहद किफायती है और कंपनी इस ऐप को जल्दी ही लॉन्च करने की तैयारी में हैं।
यह भी पढ़ें: जो काम 17 डॉक्टर नहीं कर पाए, इसे ChatGPT ने चुटकियों में कर दिखाया कमाल
मात्र 25 रुपये के खर्च पर बनाया सॉफ्टवेयर
एआई पर काम करने वाली एक कंपनी ने मात्र 25 रुपये खर्च कर एक सॉफ्टवेयर बनाने में सफलता मिली है। कंपनी के शोधकर्ताओं ने ChatDev नाम का एआई चैटबॉट बनाया था। इसे सॉफ्टवेयर बनाने के लिए कमांड दिया गया था। जिसमें मात्र 7 मिनट का समय और 0.2969 डॉलर की लागत आई। भारतीय रुपये में ये लगभग 25 रुपये के बराबर है।
AI Chatbot इस्तेमाल करना है आसान
आपको बताते चलें कि जो कंपनी सॉफ्टवेयर बना रही है इसके बारे में अभी तक आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई है। सोध के अनुसार ये AI Chatbot 409.84 सेकेंड में सॉफ्टवेयर के 17.04 फाइल्स तैयार करने में सफल रहा है। ऐसे में यह भी संभव है कि लोग सॉफ्टवेयर बनाने के लिए चैटबॉट की मदद ले।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 hr agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
4 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
5 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
8 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines