बारिश में AC को इतने टेम्परेचर पर ही करें यूज, नहीं तो हो सकता है खराब!

AC Using Tips in Monsoon: क्या आप जानते हैं बारिश में AC को कितने टेम्परेचर पर यूज करना चाहिए? और ज्यादा बारिश में AC का यूज करना सही है या नहीं? चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं…

AC Using Tips in Monsoon
विज्ञापन

AC Using Tips in Monsoon: मानसून की शुरुआत हो चुकी है और देशभर में झमाझम बारिश हो रही है। कुछ जगह तो तापमान फिर से कूल हो गया है। हालांकि बारिश के बाद से मौसम में काफी ज्यादा नमी आ गई है जिसके चलते एयर कंडीशन का न चाहते हुए भी इस्तेमाल करना पड़ रहा है। जहां पहले तेज धूप ने लोगों को परेशान किया हुआ था अब बारिश से बढ़ती उमस ने मूड खराब कर रखा है।

कूलर का यूज करने पर तो कुछ ही देर में चिपचिपा महसूस होने लगता है। ऐसे में एयर कंडीशन ही उमस से बचने का एक बेस्ट ऑप्शन है लेकिन क्या आप जानते हैं बारिश में AC को किस टेम्परेचर पर यूज करना सही है? अगर नहीं जानते तो आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताएंगे और आपको कुछ बोनस टिप्स भी देंगे। जिससे आप इस उमस भरे मौसम में भी ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं।

Advertisment

बारिश में इतने टेम्परेचर पर चलाएं AC

बहुत से लोग जून के महीने में AC का इस्तेमाल 20 से 24 डिग्री या कई बार तो 20 से भी कम टेम्परेचर पर करते हैं। वहीं, पिछले महीने तो बहुत से AC फटने की भी घटनाएं सामने आई थी। हमने अपने एक पिछले पोस्ट में आपको एसी के आइडियल टेम्परेचर के बारे में बताया था और कहा था कि इसका इस्तेमाल 24 डिग्री टेम्परेचर पर करें।

AC tips

हालांकि अब कहीं न कहीं बारिश के मौसम में 24 डिग्री टेम्परेचर पर ज्यादा ठंडक महसूस होती है। इसलिए मानसून में टेम्परेचर बदलना जरूरी है। वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि बारिश के मौसम में आपको AC को हमेशा 26 डिग्री से 28 डिग्री टेम्परेचर पर यूज करना चाहिए। इससे आपके रूम में बेहतर ठंडक और बिजली के बिल पर भी ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन

ऐसे में न करें AC का यूज

वहीं, अगर आप अभी भी कम टेम्परेचर पर AC चला रहे हैं तो लंबे वक्त में आपको इसमें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ एक्सपर्ट्स का तो ये भी कहना है कि अगर बारिश बहुत तेज है तो ऐसे में कुछ देर के लिए अपने एयर कंडीशनर को ऑफ कर दें। हमने आपको खबर की शुरुआत ने एक बोनस टिप देने के बारे में भी बताया था, तो आपको बता दें बारिश के मौसम में जब भी आप AC का इस्तेमाल करें तो बेहतर कूलिंग के लिए हमेशा ड्राई मोड यूज करें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ