गर्मियों में एसी राहत तो देता है लेकिन कई घरों में महीने का बिजली बिल देखते ही पसीना छूट जाता है. अगर एसी रोज चल रहा है और उसके बावजूद कमरे में मनमुताबिक ठंडक नहीं मिल रही, तो सिर्फ ज्यादा इस्तेमाल को इसकी वजह मानना सही नहीं होगा. कई बार AC की गलत सेटिंग, गंदा फिल्टर जैसे कुछ वहजें भी बिजली की खपत बढ़ा सकती हैं. ऐसे में कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर AC की कूलिंग बेहतर रखने और बिजली की खपत को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
16-18 डिग्री पर AC चलाना पड़ सकता है भारी
कमरा जल्दी ठंडा करने के लिए कई लोग AC का तापमान 16 से 18 डिग्री तक कर देते हैं. लेकिन इससे कमरा जरूरी नहीं है कि उतनी ही तेजी से ठंडा हो जाए. AC को तय लिमिट तक पहुंचने के लिए कंप्रेसर ज्यादा समय तक चलाना पड़ सकता है, जिससे बिजली की खपत बढ़ सकती है. ऐसे में AC को 24 से 26 डिग्री के बीच रखने की कोशिश की जा सकती है. हालांकि सही टेंपरेचर कमरे के साइज, मौसम और आपकी सुविधा या जरूरत पर निर्भर करता है.
गंदा फिल्टर भी बढ़ा सकता है बिजली का बिल
AC का फिल्टर लगातार इस्तेमाल के दौरान धूल और गंदगी से भर जाता है. इससे हवा का फ्लो प्रभावित हो सकता है और AC की कूलिंग कम हो सकती है. नतीजा यह होता है कि कमरे का तापमान बनाए रखने के लिए सिस्टम को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. अगर AC काफी देर चलते के बाद भी कमरा ठीक से ठंडा नहीं कर रहा है तो सबसे पहले फिल्टर चेक करें. निर्माता के निर्देश के मुताबिक फिल्टर को नियमित रूप से साफ करते रहें और जरूरत पड़ने पर AC की सर्विस भी कराएं.
कमरे में धूप का आना भी परेशानी
कमरे की खिड़कियों सीधे धूप आने पर अंदर का तापमान तेजी से बढ़ सकता है. इसी तर दरवाजे या खिड़कियां बार-बार खुलने से बाहर की गर्म हवा कमरे में आती रहती है. ऐसी स्थिति में एसी को कमरे को ठंडा रखने के लिए ज्यादा समय तक करना पड़ सकता है. दिन में पर्दे या प्लाइंड्स लगातर सीधी धूप को रोका जा सकता है.
AC का सही मोड चुनना भी जरूरी
AC में अलग-अलग मोड दिए जाते हैं और उनका इस्तेमाल कमरे की स्थिति के हिसाब से करना चाहिए. सामान्य कूलिंग के लिए Cool Mode इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं अगर मौसम में नमी ज्यादा है तो कुछ परिस्थितियों में Dry Mode मदद कर सकता है. हालांकि ड्राय मोड हर मौसम और हर कमरे में बिजली बचाने का सही विकल्प नही होता. बिजली की खपत AC के मॉडल, मौसम, चुने गए तापमान और इस्तेमाल के समय पर भी निर्भर करती है.
AC कम ठंडा कर रहा है तो सर्विस कराएं
अगर आपका AC पहले के मुकाबले कम कूलिंग कर रहा है, लगातार चलता रहता है या अचानक बिजली का बिल काफी बढ़ गया है, तो इसे नजरअंदाज न करें. कूलेंट लीकेज, कॉइल में गंदगी, सेंसर की समस्या या कंप्रेसर से जुड़ी खराबी इसकी वजह हो सकती है. ऐसी स्थिति में किसी तकनीशियन से AC की जांच करवाना बेहतर है. सिर्फ तापमान कम करने या मोड बदलने से हर मामले में बिजली का बिल कम नहीं होगा.
AC की क्षमता और कमरे का साइज भी डालते हैं असर
बिजली की खपत केवल आपकी सेटिंग पर डिपेंड नहीं करती. एसी की पावर, उसकी रेटिंग, कमरे का साइज और रोजाना कितने घंटे AC चलाया जा रहा है,इन सभी चीजों का असर बिजली के बिल पर पड़ता है.
ये भी पढ़ें- AC को कितने घंटे तक लगातार चलाना सही? 90% लोग करते हैं ये गलती!
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
58 mins agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
2 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
4 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines