AC को कितने घंटे तक लगातार चलाना सही? 90% लोग करते हैं ये गलती!
क्या आप भी AC को घंटों बिना रुके चलाते हैं? सावधान! ये आदत आपके AC को जल्दी खराब कर सकती है और बिजली का बिल भी बढ़ा सकती है. जानिए एक्सपर्ट्स के मुताबिक AC को कितने घंटे चलाना सही है.

गर्मी बढ़ते ही AC का इस्तेमाल हर घर में आम हो जाता है, लेकिन इसे सही तरीके से चलाना उतना ही जरूरी है जितना इसे खरीदना. कई लोग AC को घंटों लगातार चलाते रहते हैं, बिना यह समझे कि इससे मशीन पर कितना असर पड़ता है. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो जान लीजिए कि AC को कितनी देर तक चलाना सही है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि कूलिंग भी मिले और नुकसान भी न हो.
सही इस्तेमाल की जानकारी जरूरी
2 / 6अधिकतर लोग AC का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन इसे सही तरीके से चलाने के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती.
लगातार कितने घंटे AC चलाना सही है?
3 / 6कई लोग AC को एक बार ऑन करने के बाद पूरे दिन चलाते रहते हैं, जो मशीन के लिए सही नहीं माना जाता. अगर आप भी AC को लंबे समय तक बिना ब्रेक के चलाते हैं, तो यह आदत बदलना जरूरी है, क्योंकि इससे डिवाइस को नुकसान हो सकता है.
तकनीकी रूप से 24 घंटे चल सकता है AC
4 / 6अगर बिजली सप्लाई ठीक हो और AC की सर्विस समय पर होती रहे, तो इसे 24 घंटे तक चलाया जा सकता है, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक AC को लगातार 8 से 10 घंटे तक चलाना सुरक्षित माना जाता है.
बीच-बीच में तापमान बढ़ाना फायदेमंद
5 / 6अगर आप AC बंद नहीं करना चाहते, तो हर 2-3 घंटे में तापमान थोड़ा बढ़ा दें, इससे मशीन पर दबाव कम पड़ता है. वहीं अगर AC को 15-20 घंटे तक लगातार चलाया जाए, तो बिजली का बिल काफी ज्यादा बढ़ सकता है. लंबे समय तक AC चलाने से कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है और खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है.
सही टेम्प्रेचर सेट करना जरूरी
6 / 6AC के लिए 24 डिग्री सेल्सियस आदर्श तापमान माना जाता है. 23-24 डिग्री पर चलाने से कूलिंग भी ठीक रहती है और बिजली की खपत भी कंट्रोल में रहती है.



















