AC में छुपा है ये सीक्रेट बटन! एक क्लिक में खुद हो जाएगी सफाई, पैसे भी बचेंगे

AC सर्विस पर हर बार खर्च करने से परेशान हैं? आपके AC में ही छिपा है ऐसा बटन, जो खुद उसकी सफाई कर देता है-बस एक क्लिक और कूलिंग हो जाएगी सुपर.

AC auto clean

गर्मी में AC को साफ करने की टेंशन खत्म! (Photo-Freepik)

AC Auto Clean Feature: अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है और बिना AC के रहना मुश्किल हो गया है. लेकिन AC चलाने से पहले उसकी सर्विस का झंझट भी कम नहीं होता- टेक्नीशियन बुलाओ, इंतजार करो और पैसे खर्च करो. अगर आप भी इस परेशानी से बचना चाहते हैं, तो एक आसान तरीका है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. आपके AC में एक ऐसा बटन हो सकता है, जो खुद उसकी सफाई कर देता है.

विज्ञापन

AC में कौन सा है खास बटन

आजकल कई नए AC में Auto Clean या Self Clean नाम का एक खास फीचर दिया जाता है. यह बटन रिमोट पर Auto, Clean, i-Clean या Self Clean के नाम से मिल सकता है. इसे ऑन करते ही AC खुद अपनी सफाई शुरू कर देता है.

विज्ञापन

Auto Cleaning फीचर क्या करता है

यह फीचर AC की इंडोर यूनिट में जमा नमी और गंदगी को हटाने का काम करता है. इससे AC के अंदर फंगस और बैक्टीरिया बनने का खतरा कम हो जाता है, जिससे ठंडी हवा भी ज्यादा फ्रेश महसूस होती है.

ऑटो क्लीनिंग कैसे काम करता है?

जब आप इस मोड को चालू करते हैं, तो AC का फैन तेज गति से घूमने लगता है. इससे अंदर जमा नमी पूरी तरह सूख जाती है. यह प्रोसेस लगभग 15 से 30 मिनट तक चलता है और इसके बाद AC के अंदर बदबू और गंदगी कम हो जाती है.

विज्ञापन

कैसे पता करें आपके AC में यह फीचर है या नहीं

इसके लिए सबसे आसान तरीका है AC का रिमोट चेक करना. अगर उसमें Auto Clean या Self Clean का बटन है, तो आपका AC इस फीचर को सपोर्ट करता है. अगर नहीं, तो आप मैन्युअल या मॉडल नंबर से भी जानकारी ले सकते हैं.

इस फीचर का इस्तेमाल कैसे करें

इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है. पहले AC को बंद करें, फिर रिमोट से Auto Clean बटन दबाएं. इसके बाद AC खुद ही सफाई का काम शुरू कर देगा. बेहतर रिजल्ट के लिए हर 3-4 दिन में इस फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

क्या पूरी सर्विस की जरूरत खत्म हो जाती है

ऑटो क्लीनिंग फीचर रोजमर्रा की सफाई के लिए अच्छा है, लेकिन यह पूरी सर्विस का विकल्प नहीं है. AC की डीप क्लीनिंग यानी हार्ड सर्विस समय-समय पर कराना जरूरी होता है, ताकि मशीन सही तरीके से काम करती रहे.

ऑटो क्लीनिंग फीचर के फायदे

इस फीचर से आपको बार-बार टेक्नीशियन बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे पैसे और समय दोनों की बचत होती है. साथ ही AC की कूलिंग बेहतर बनी रहती है, उसकी उम्र बढ़ती है और हवा भी साफ व ताजी मिलती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ