1.5 TON AC में कितनी गैस आती है, भरवाने में कितना होता है खर्च?

AC की गैस बार-बार खत्म हो रही है? कहीं आप गलत मात्रा तो नहीं भरवा रहे! जानिए 1.5 टन AC में कितनी गैस सही मानी जाती है और कितना खर्च आता है.

AC.jpg (3)
1 / 9

 

गर्मी शुरू होते ही AC से जुड़ी सबसे आम परेशानी सामने आती है गैस लीक होना. ऐसे में लोग तुरंत गैस रिफिल तो करवा लेते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होता है कि आखिर 1.5 टन AC में कितनी गैस डलती है और हर मशीन में इसकी मात्रा अलग क्यों होती है. अगर आप भी यही जानना चाहते हैं, तो यहां पूरी जानकारी दी गई है.

विज्ञापन

ये जानना है जरूरी है

ये जानना है जरूरी है2 / 9

AC की सही कूलिंग के लिए उसमें सही मात्रा में गैस होना बेहद जरूरी है. अगर गैस कम या ज्यादा हो जाए, तो कूलिंग पर असर पड़ता है और मशीन पर भी दबाव बढ़ सकता है.

विज्ञापन

AC में गैस कितनी आती है?

AC में गैस कितनी आती है?3 / 9

1.5 टन AC में कितनी गैस डलती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका AC कौन-सा रेफ्रिजरेंट इस्तेमाल करता है, जैसे R32 या R-410A. अलग-अलग गैस के हिसाब से इसकी मात्रा बदल जाती है.

R32 गैस वाले AC में कितनी गैस भरती है

R32 गैस वाले AC में कितनी गैस भरती है4 / 9

एक्सपर्ट टेक्निशियन के मुताबिक अगर आपके घर में R32 गैस वाला 1.5 टन AC लगा है, तो आमतौर पर इसमें 600 ग्राम से 700 ग्राम तक गैस भरी जाती है. यह नए मॉडल्स में ज्यादा देखने को मिलती है.

विज्ञापन

R-410A गैस वाले AC में गैस की मात्रा

R-410A गैस वाले AC में गैस की मात्रा5 / 9

पुराने या कुछ अलग मॉडल्स में इस्तेमाल होने वाली R-410A गैस के लिए मात्रा ज्यादा होती है. ऐसे AC में करीब 900 ग्राम से लेकर 1.5 किलोग्राम तक गैस डल सकती है.

हर 1.5 टन AC में गैस बराबर क्यों नहीं होती

हर 1.5 टन AC में गैस बराबर क्यों नहीं होती6 / 9

सभी 1.5 टन AC में गैस की मात्रा एक जैसी नहीं होती, क्योंकि हर कंपनी का डिजाइन, टेक्नोलॉजी और कूलिंग सिस्टम अलग होता है. इसी वजह से गैस की जरूरत भी बदल जाती है.

विज्ञापन

गैस रिफिलिंग का खर्च कितना आता है

गैस रिफिलिंग का खर्च कितना आता है7 / 9

अगर आपके AC की गैस खत्म हो गई है, तो इसे भरवाने का खर्च आमतौर पर 2500 रुपये से 4000 रुपये के बीच हो सकता है. यह कीमत शहर और सर्विस के आधार पर बदलती रहती है.

लोकल और कंपनी सर्विस में कीमत का अंतर

लोकल और कंपनी सर्विस में कीमत का अंतर8 / 9

कई बार लोकल टेक्निशियन यह काम 1800 से 2200 रुपये में भी कर देते हैं, जबकि कंपनी सर्विस थोड़ी महंगी पड़ सकती है. हालांकि, सही क्वालिटी और प्रोसेस का ध्यान रखना जरूरी है.

विज्ञापन

एक्सपर्ट की सलाह

एक्सपर्ट की सलाह9 / 9

AC एक्सपर्ट के मुताबिक, गैस रिफिलिंग हमेशा सही मात्रा और सही तरीके से ही करानी चाहिए. गलत गैस या गलत मात्रा से AC की परफॉर्मेंस खराब हो सकती है और आगे चलकर बड़ा खर्च भी आ सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन