5G Service Benefits: बीते शनिवार, 1 अक्टूबर को भारत में 5जी सर्विस (5G Network Service) का ऐलान कर दिया गया। इस दौरान तीनों प्रमुख टेलिकॉम कंपनियों ने भी अपनी-अपनी 5जी सर्विस को लोगों के बीच पेश किया। रिलायंस जियो (Reliance Jio 5G), भारती एयरटेल (Bharti Airtel 5G) और वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea 5G) ने 5जी सर्विस को अलग-अलग तरह से पेश किया है।
सरकार ने इस सर्विस को सबसे पहले 13 शहरों में शुरू करने का ऐलान किया है। ऐसे में सवाल ये आता है कि 4G सर्विस 5G सर्विस कैसे अलग हो सकती है। हालांकि, इसके अलावा एक और सबसे बड़ा सवाल ये है कि 5 सेवा शुरू होने पर यूजर्स को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
किसी भी नई सर्विस का लाभ उठाने से पहले हमारे लिए ये जरूरी होता है कि उसके फायदों के बारे में जान लिया जाए। अगर अभी तक आपको 5जी सर्विस से होने वाले 5 बड़े फायदों के बारे में जानकारी नहीं है तो आइए इसके बारे में बताते हैं।
5जी सर्विस के 5 बड़े फायदा (5G Service Benefits)
- हाई स्पीड इंटरनेट- 5जी सर्विस की शुरुआत हो जाने के बाद यूजर्स फास्ट इंटरनेट स्पीड का फायदा उठा सकेंगे। किसी भी फोटो-वीडियो को डाउनलोड करने या अपलोड करने के लिए आपको किसी तरह की मशक्कत नहीं होगी।
- बेहतर वीडियो कॉलिंग- 5जी सर्विस से लोगों को एक अच्छे कनेक्टिविटी के साथ इंटरनेट स्पीड मिलेगी। साथ ही वीडियो कॉलिंग के दौरान कनेक्शन प्रॉब्लम, स्लो वीडियो या कोई क्वालिटी में फर्क नहीं आएगा।
- फास्ट डाउनलोडिंग स्पीड- 4जी की तुलना में 5जी सर्विस से आपको फास्ट डाउमलोडिंग का एक्सपीरियंस मिल सकता है। इसके लिए आपको घंटों रुकना नहीं पड़ेगा। फिल्म हो या कोई वीडियो 5जी से पलक झपकते ही ये डाउनलोड हो जाएंगी।
- नहीं होगी कॉल ड्रॉप की समस्या- 4जी यूजर्स को कॉल ड्रॉप की समस्या का काफी सामना करना पड़ता है। हालांकि, 5जी के होने पर इससे छुटकारा पाया जा सकेगा।
- मिलेगी क्लियर ऑडियो- 4जी यूजर्स के लिए सिर्फ कॉल ड्रॉप ही एक समस्या नहीं है बल्कि क्लियर ऑडियो ना मिल पाना भी एक सबसे बड़ी समस्या है। हालांकि, इसे भी दूर करने के लिए 5जी सर्विस को अपनाया जा सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
22 hrs agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
22 hrs agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
1 day agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
1 day agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
1 day agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
1 day agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
1 day agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
1 day agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
2 days agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines