5G Launch Date in India: देश में 5जी सर्विस शुरू करने को लेकर आए-दिन अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है। स्पेक्ट्रम नीलामी के बाद सभी की नजरें 5G नेटवर्क (5G Network in India) की लॉन्चिंग पर है। किसी भी टेलीकॉम कंपनी की ओर से 5जी (5G in India) शुरू करने को लेकर कोई डेट की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, अब केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 5जी लॉन्च डेट का इशारा दे दिया है। आइए जानते हैं कि कब तक 5जी सर्विस को लॉन्च किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – 34 हजार रुपये की छूट में iPhone 13 खरीदने का मौका! जल्दी उठाएं आप भी फायदा
5G सर्विसे की लॉन्च डेट का मिला इशारा
केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 5G सर्विस की लॉन्चिग को लेकर इशारा दिया है। उन्होंने गुरुवार, 25 अगस्त को कहा कि 5जी सर्विस को भारत में 12 अक्टूबर तक लॉन्च किया जाएगा। 5जी सर्विस को पेश करने के बाद देश के शहरों और कस्बों तक इसका विस्तार किया जाएगा।
3 साल में पूरे देश तक पहुंचेगी 5जी सर्विस
आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उम्मीद जताते हुए कहा कि अगले दो से तीन सालों में 5जी नेटवर्क सर्विस को पूरे देश में पहुंचा दिया जाएगा। साथ ही ये भी कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि इस सर्विस को किफायती की कीमत पर दिया जा सके। 5जी सर्विस के लिए इंडस्ट्री शहर और ग्रामीण इलाकों पर भी खास ध्यान दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – WhatsApp Tips and Tricks: बिना ऐप को ओपन करे भी भेज सकते हैं मैसेज, जानिए कैसे?
एयरटेल और जियो कब तक शुरू करेगा 5G सर्विस
सबसे पहले अगर बात करें एयरटेल की तो कंपनी ने कुछ दिनों पहले एक प्रेस रिलीज जारी की थी, जिसमें उन्होंने कहां था कि वो अगस्त के आखिरी तक 5जी सर्विस शुरू कर सकते हैं। हालांकि, जियो ने अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है कि वो 5जी सर्विस को कब तक शुरू करने वाले हैं, लेकिन उम्मीद है कि जियो AGM के दौरान 29 अगस्त को 5जी सर्विस पेश कर सकती है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
5 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
8 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines