5G Launch in India: भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2022 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5जी सर्विस की घोषणा कर दी है। इस सुविधा को अभी 13 शहरों में शुरू किया गया है। अगर इस लिस्ट में आपके शहर का नाम है तो शायद आपको भी 5जी सिग्नल दिख रहा होगा। 5जी सर्विस की शुरुआत के बाद कई लोगों को अपने फोन में इसका सिग्नल शो होने लगा है।
बात करें एयरटेल द्वारा दिए जा रहे 5जी सर्विस की तो इसे अभी 8 शहरों में पहले पेश किया गया है। इस टेलीकॉम के ज्यादातर यूजर्स को अपने फोन में नेटवर्क पर VoLTE या 4G की जगह 5G दिख रहा है।
अभी पढ़ें – WhatsApp यूज करने के दौरान की गई ये 4 गलतियां बंद करवा सकती हैं आपका अकाउंट!
अगर आप एयरटेल यूजर हैं और फोन में 5जी सिग्नल शो नहीं हो रहा है तो आप कुछ स्टेप्स को फॉलों कर सकते हैं। आइए पहले जानते हैं कि किस शहर में कंपनी ने सबसे पहले 5जी सर्विस की शुरुआत की है। इसके बाद 5जी सिग्नल के लिए की जाने वाली सेटिंग के बारे में बताते हैं।
इन शहरों में एयरटेल की 5जी सर्विस शुरू (Airtel 5G service Cities List)
- दिल्ली
- वाराणसी
- मुंबई
- बैंगलुरु
- सिलिगुरी
- हैदराबाद
- कोलकाता
- चेन्नई
अभी पढ़ें – WhatsApp Account Ban: क्या आपका भी अकाउंट हो गया है बंद? जानिए भारतीय यूजर्स कितने शामिल
5जी के लिए सेटिंग में करें ये बदलाव (Mobile Settings Changes for 5G)
- 5जी एनेबल करने के लिए फोन की सेटिंग में जाएं।
- यहां पर Connection का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद SIM Card & Mobile Networks ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब Preferred Network Type या Network Mode ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपने फोन में 5G नेटवर्क शुरू करने के लिए 5G Auto का ऑप्शन सिलेक्ट करें।
- इसके बाद आपके फोन में 5जी का सिग्नल शो हो सकता है।
क्या 5जी सिग्नल से मिलेगा सर्विस का पूरा लाभ?
ऊपर बताई गई सेटिंग को अपनाने से आपको अपने फोन में 5जी सिग्नल तो शो होगा, लेकिन अभी इसकी सेवा नहीं मिलेंगी। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, जब इसकी सर्विस शुरू हो जाएगी तो यकीनन आपको 4G की तुलना में 5G का अनुभव ज्यादा बेहतर लगेगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
12 mins agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
1 hr agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
2 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
4 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
22 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines