5G in India: बहुत जल्द भारत में 5जी नेटवर्क सर्विस (5G Network Service) की शुरुआत हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार देश की प्रमुख दो टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो (Reliance Jio) और एयरटेल (Airtel) सबसे पहले 5जी सर्विस (5G Service in India) को शुरू करने वाली है। उम्मीद है कि कंपनी इस महीने के अंत यानी अगस्त के अंत में 5जी सर्विस को शुरू (5G Launch Date in India) कर सकती है।
अभी पढ़ें – जल्द लॉन्च होने वाला Redmi Note 11SE स्मार्टफोन, कुछ फीचर्स का भी हुआ खुलासा!
ऑफिशियली इस दिन लॉन्च होगा 5G
लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो 29 सिंतबर के दिन इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) का उद्धाटन प्रोग्राम के दौरान भारत सरकार 5जी को पेश करेगी। हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा था कि जल्द से जल्द 5जी सर्विस को पेश किया जाएगा। साथ में ये भी जानकारी दी थी कि 4G स्पीड की तुलना में 5जी (5G Speed) 10 गुना तेज होगा।
पहले फेज में 13 शहरों का नाम शामिल
रिपोर्ट्स की मानें तो भारत पहले चुनिंदा शहरों में 5जी सर्विस को शुरू किया जाएगा, जो कि फेजवाइज शुरू किया जाएगा। पहले फेज में चुनिंदा शहरों का नाम शामिल है जो सबसे पहले फास्ट स्पीड नेटवर्क का लाभ उठा सकेंगे। 5जी सर्विस को पहले फेज में केवल 13 शहरों में शुरू किया जाएगा।
अभी पढ़ें – Apple Event की डेट कन्फर्म, इस दिन लॉन्च होंगे iPhone 14 Series समेत कई नए प्रोडक्ट्स
भारत के कौनसे शहरों में शुरू होगी 5G सर्विस
- दिल्ली
- गुरुग्राम
- मुंबई
- पुणे
- बेंगलुरु
- अहमदाबाद
- कोलकाता
- लखनऊ
- गांधीनगर
- चंडीगढ़
- हैदराबाद
- चेन्नई
- जामनगर
आपको जानकारी के लिए बता दें कि पहले फेज में शामिल इन 13 शहरों के सभी लोगों को पहले रोलआउट में 5G सर्विस का लाभ नहीं हो सकेगा। इन शहरों में भी पहले चुनिंदा क्षेत्र होंगे जहां पर पहली बार रोलआउट होने पर 5जी सर्विस पहुंच सकेगी। इन शहरों के सभी क्षेत्रों में 5जी सर्विस पहुंचने में समय लगेगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
eMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
3 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
7 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
10 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
13 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
15 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines