
32 inch Smart TV: कम बजट में तगड़े फीचर्स वाले Smart TV, कीमत 10 हजार से कम
32 inch Smart TV Under 10000: क्या आप भी सस्ते में टीवी खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए 3 बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं। चलिए सभी पर एक नजर डालते हैं।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini
32 inch Smart TV Under 10000: क्या आप भी कम बजट में एक तगड़ा टीवी ढूंढ रहे हैं? तो चिंता न करें आज हम आपके लिए 3 बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं। धांसू फीचर्स के साथ-साथ इनमे आपको शानदार डिस्प्ले क्वालिटी भी मिलने वाली है। इस लिस्ट में हमने मोटोरोला, थॉमसन और Infinix का टीवी ऐड किया है जिन्हें आप इस वक्त सिर्फ 10 हजार रुपये या उससे कम में खरीद सकते हैं। आइये इन तीनों TV के बारे में जानते हैं।
10 हजार से कम में आने वाला ये एक शानदार टीवी है। फ्लिपकार्ट से आप इसे 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं जबकि इसका एक्चुअल प्राइस 16,999 रुपये है। टीवी पर फ्लैट 47% का ऑफ मिल रहा है। टीवी में नेटफ्लिक्स, Prime वीडियो, Disney+Hotstar समेत कई ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। टीवी में HD Ready 1366 x 768 पिक्सेल्स रेसोलुशन और 30 W साउंड आउटपुट मिलता है। टीवी में 60 Hz का रिफ्रेश रेट भी मिलता है।
वीडियो से भी देखें बेस्ट ऑप्शन
ये भी पढ़ें : Paytm दे रहा IPhone 15 जीतने का मौका!
फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला का यह टीवी भी काफी सस्ता मिल रहा है। आप इसे 50% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी में भी नेटफ्लिक्स, Prime वीडियो, Disney+Hotstar समेत कई ऐप्स का सपोर्ट मिल रहा है। टीवी HD रेडी 1366 x 768 पिक्सेल्स रेसोलुशन और इंफीनिक्स की तुलना में थोड़ा कम यानी 20 W साउंड आउटपुट के साथ आता है। इस टीवी में भी आपको 60 Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
थॉमसन का यह टीवी भी इस वक्त 10 हजार रुपये से कम में मिल रहा है। टीवी को आप 47% डिस्काउंट के बाद इस वक्त सिर्फ 9,499 रुपये में अपना बना सकते हैं। जबकि टीवी का एक्चुअल प्राइस 17,999 रुपये है। इंफीनिक्स की तरह इसमें भी आपको 30W साउंड आउटपुट 60Hz का रिफ्रेश रेट और नेटफ्लिक्स, Prime वीडियो, Disney+Hotstar समेत कई ऐप्स का सपोर्ट भी मिलता है।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: