Online Gaming: क्या आप भी ऑनलाइन गेम्स को खेलने के शौकीन हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। इस हफ्ते की शुरुआत में, वित्त मंत्रालय ने ऑनलाइन गेमिंग पर 28% जीएसटी लगाने के संशोधित प्रावधानों को लागू करने की तारीख 1 अक्टूबर, 2023 तय की थी। आज इसको लेकर जीएसटी का नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। एक अक्टूबर यानी आज से आपको ऑनलाइन गेमिंग पर 28% जीएसटी देना होगा। जानकारी के अनुसार ऑनलाइन गेमिंग में लगाए गए दांव के पूरे लास्ट प्राइस पर ये टैक्स लगेगा।
जीएसटी काउंसिल ने इस साल की शुरुआत में ऑनलाइन गेमिंग के लिए एंट्री लेवल पर पे की जाने वाली राशि पर 28% जीएसटी लगाने के अपने फैसले की घोषणा की थी। यह कदम ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग को रेगुलेट करने के लिए राज्य और केंद्र दोनों सरकारों के प्रयासों का हिस्सा है। आइये जानते हैं इससे क्या-क्या हुए बदलाव।
ये भी पढ़ें: पुराने टीवी को अपग्रेड करने का सुनहरा मौका, आधे दाम पर मिल रहे हैं ये 5 Smart TV
अब समझिए पूरा गणित
नए नियमों के तहत, अब ऑनलाइन गेम में लगाए गए दांव के पूरे पैसों पर एक समान 28% टैक्स लागू किया गया है। उदाहरण के लिए, यदि कोई खिलाड़ी 100 रुपये का दांव लगाता है, तो नई कर व्यवस्था उस राशि पर 28 रुपये का जीएसटी लगाएगी। इसके विपरीत, पिछली कर प्रणाली के तहत, केवल 18% जीएसटी लागू था और वह भी कुछ गेम्स पर ली जाने वाली प्लेटफार्म फीस पर बेस्ड था।
उदाहरण के लिए, यदि प्लेटफार्म फीस बेट अमाउंट का 20% (इस मामले में INR 20) था, तो पिछले रूल्स के हिसाब से जीएसटी केवल 3.6 रुपये (INR 20 का 18%) था। इस प्रकार, नए कर नियमों के तहत जीएसटी में लगभग 1,000% का उछाल आया है। टैक्स में बदलाव के अलावा, सरकार ने खास नियम भी पेश किए हैं जो देश के अंदर काम करने वाली ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर लागू होंगे। इन नियमों में रजिस्ट्रेशन और कंप्लायंस रिक्वायरमेंट्स शामिल हैं।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
3 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
5 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
6 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
9 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines