Fact Check: अफगानिस्तान ने विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया है। अफगानिस्तान ने पहली बार पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया था। अफगानिस्तान के घातक गेंदबाज राशिद खान ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि रतन टाटा ने राशिद खान को 10 करोड़ रुपये इनाम देने की घोषणा की है। अब रतन टाटा ने खुद ट्वीट कर इस वायरल खबर की सच्चाई बताई है।
जानें क्या है पूरा मामला?
अफगानिस्तान की जीत के बाद जो खबर वायरल हो रही है, उसके मुताबिक विश्व कप में अफगानिस्तान द्वारा पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय ध्वज लहराने के लिए आईसीसी ने कथित तौर पर क्रिकेटर राशिद खान पर 55 लाख का जुर्माना लगा दिया था। इसके बाद रतन टाटा ने ऐलान किया है कि टाटा ग्रुप की ओर से राशिद को 10 करोड़ रुपये इनाम दिए जाएंगे। यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। खबर वायरल होने के बाद रतन टाटा ने खुद इसकी सच्चाई बताते हुए ट्विटर हैंडल पर पोस्ट डाला है।
ये भी पढ़ें:- Babar Azam ने जीता भारतीय फैंस का दिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर कह दी बड़ी बात
रतन टाटा ने खुद बताई सच्चाई
रतन टाटा ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैंने आईसीसी या किसी भी क्रिकेट संकाय को किसी क्रिकेटर पर जुर्माना लगाने का सुझाव नहीं दिया है और न ही हमने इनाम की घोषणा या सुझाव दिया है। मेरा क्रिकेट से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कृपया इस तरह के व्हाट्सएप फॉरवर्ड और वीडियो पर तब तक विश्वास न करें, जब तक कोई जानकारी मेरे किसी आधिकारिक प्लेटफॉर्म से न आएं। इससे साफ है कि टाटा ग्रुप की ओर से किसी भी खिलाड़ी को इनाम की घोषणा नहीं की गई है। यह सिर्फ एक अफवाह है और कुछ भी नहीं।
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
292 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
337 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
556 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
703 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
763 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
966 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
1007 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
1013 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
1016 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
1020 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines