Fact Check: क्या विश्व कप में पाकिस्तान को हराने पर रतन टाटा राशिद खान को देंगे 10 करोड़ इनाम? जांच में सामने आई सच्चाई

Fact Check: पाकिस्तान की हार के बाद एक खबर वायरल हुई कि रतन टाटा राशिद खान को 10 करोड़ का इनाम देंगे। जानें इस खबर की सच्चाई।

Ratan Tata will reward 10 crore to Rashid Khan on Pakistan defeat Fact Check Odi World CUp 2023

राशिद खान और रतन टाटा।

विज्ञापन

Fact Check: अफगानिस्तान ने विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया है। अफगानिस्तान ने पहली बार पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया था। अफगानिस्तान के घातक गेंदबाज राशिद खान ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि रतन टाटा ने राशिद खान को 10 करोड़ रुपये इनाम देने की घोषणा की है। अब रतन टाटा ने खुद ट्वीट कर इस वायरल खबर की सच्चाई बताई है।

जानें क्या है पूरा मामला?

अफगानिस्तान की जीत के बाद जो खबर वायरल हो रही है, उसके मुताबिक विश्व कप में अफगानिस्तान द्वारा पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय ध्वज लहराने के लिए आईसीसी ने कथित तौर पर क्रिकेटर राशिद खान पर 55 लाख का जुर्माना लगा दिया था। इसके बाद रतन टाटा ने ऐलान किया है कि टाटा ग्रुप की ओर से राशिद को 10 करोड़ रुपये इनाम दिए जाएंगे। यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। खबर वायरल होने के बाद रतन टाटा ने खुद इसकी सच्चाई बताते हुए ट्विटर हैंडल पर पोस्ट डाला है।

विज्ञापन

रतन टाटा ने खुद बताई सच्चाई

रतन टाटा ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैंने आईसीसी या किसी भी क्रिकेट संकाय को किसी क्रिकेटर पर जुर्माना लगाने का सुझाव नहीं दिया है और न ही हमने इनाम की घोषणा या सुझाव दिया है। मेरा क्रिकेट से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कृपया इस तरह के व्हाट्सएप फॉरवर्ड और वीडियो पर तब तक विश्वास न करें, जब तक कोई जानकारी मेरे किसी आधिकारिक प्लेटफॉर्म से न आएं। इससे साफ है कि टाटा ग्रुप की ओर से किसी भी खिलाड़ी को इनाम की घोषणा नहीं की गई है। यह सिर्फ एक अफवाह है और कुछ भी नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ