Ratan Tata Deepfake Video Viral: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब बिजनेस टायकून रतन टाटा भी Deepfake का शिकार हो गए हैं। दरअसल, Ratan Tata के नाम का मिसयूज किया है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली गई है, जिसमें उनकी कंपनी में निवेश करके 100 प्रतिशत मुनाफा कमाने का लालच दिया गया है। इसमें रतन टाटा का एक वीडियो भी है, जिसमें वे नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो में जो महिला नजर आ रही है, वह खुद को टाटा की मैनेजर बता रही है, लेकिन जब टाटा समूह तक यह पोस्ट पहुंची तो कंपनी की ओर से इसे फर्जी बताया गया। साथ लोगों को इस पोस्ट से अलर्ट रहने की अपील की गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम पोस्ट में सोना अग्रवाल नामक यूजर द्वारा अपलोड की गई है। इसमें टाटा कंपनी में इन्वेस्टमेंट करने की अपील की गई है। इसके लिए Ratan Tata के डीपफेक वीडिया और इंटरव्यू का इस्तेमाल किया गया है। सोना अग्रवाल खुद को टाटा की मैनेजर बता रही है। पोस्ट में लिखा है कि भारत वासियों के लिए रतन टाटा की एक सिफारिश। आपके पास 100 प्रतिशत गारंटी के साथ जोखिम फ्री होकर आज ही निवेश को बढ़ाने का मौका है। इसके लिए अभी चैनल पर जाएं।’ वीडियो में मुनाफे का दावा करते हुए लोगों के बैंक अकाउंट में पैसे जमा होने के मैसेज भी दिखाए गए हैं। यही पोस्ट वायरल होते हुए कंपनी अधिकारियों तक पहुंची।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पोस्ट गत 30 अक्टूबर को पोस्ट की गई थी। वहीं टाटा ने पोस्ट, वीडियो और मैसेज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करके उसे फर्जी लिखा है। साथ ही संदेश दिया कि टाटा समूह या Ratan Tata के नाम से अगर कोई पैसे मांगे या इन्वेस्ट करने का, मुनाफा कमाने का लालच दे तो सावधान रहें। आप साइबर फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। इस चक्कर में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा सकता है। ऐसे में कहीं भी इन्वेस्टमेंट करने से पहले ऑफर की पूरी तरह से जांच परख कर लें, अन्यथा नुकसान उठाएंगे।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
291 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
336 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
555 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
702 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
762 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
965 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
1006 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
1011 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
1015 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
1019 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines