Kerala Kollam Indian Army Soldier Attack Case: केरल के कोल्लम जिले में मंगलवार को सेना के जवान पर हमला करने की खबर झूठी निकली है। मामले में कार्रवाई करते हुए कोल्लम पुलिस ने झूठी खबर देने वाले सेना के जवान शाइन कुमार और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है।
2 दिन पहले समाचार एजेंसी ANI के हवाले से दी गई खबर में सेना के उक्त जवान की ओर से दावा किया गया था कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसके मुंह पर टेप चिपकाया और इसके बाद हाथ बांधकर उसकी पिटाई की। बदमाश यहीं नहीं रुके, मारपीट करने के बाद उसकी कमर पर भी हरे रंग से ‘PFI'(केरल का एक प्रतिबंधित ग्रुप पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) लिख दिया।
शाइन के मुताबिक, इस घटना में 6 लोग शामिल थे। घटना की पूरी जानकारी शाइन कुमार ने कोल्लम ग्रामीण पुलिस को दी। जवान की यह खबर झूठी साबित हुई।
<
>
पुलिस ने क्या बताया?
जवान के कथित दावे का खंडन करते हुए कोल्लम ग्रामीण के एडिशनल SP, आर प्रतापन नायर ने मीडिया को बताया कि जवान इस घटना से पूरे देश का ध्यान आकर्षित करना चाहता था, ताकि उसे उचित पोस्टिंग मिल सके।
नायर ने कहा कि अब तक की जांच में पुलिस ने जवान की शिकायत को झूठा पाया है और जवान शाइन कुमार और उनके दोस्त को IPC की धारा 153 A और 120 B (आपराधिक साजिश) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
294 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
339 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
558 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
705 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
765 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
968 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
1009 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
1015 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
1018 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
1022 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines