---विज्ञापन---

Fact Check angle-right

Fact Check: स्टूडेंट्स को फ्री में मिल रहे लैपटॉप, क्या है आपके WhatsApp पर आए इस मैसेज का सच?

Free Laptops Message For Students on WhatsApp: मैसेज में दावा किया जा रहा है कि स्टूडेंट्स को निशुल्क लैपटॉप दिए जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

Free Laptops Message For Students on WhatsApp: कई बच्चे आर्थिक तंगी के चलते अच्छी शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते। ऐसे बच्चों को मदद करने के लिए कई संस्थान आगे आते रहे हैं, लेकिन इन दिनों वॉट्सएप पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें स्टूडेंट्स को फ्री लैपटॉप देने का दावा किया जा रहा है। आइए जानते हैं आपके मोबाइल पर आए इस मैसेज का असली सच क्या है…

फिशिंग स्कैम हो सकता है

दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह एक फिशिंग स्कैम हो सकता है। इससे आपकी निजी जानकारी को भी खतरा हो सकता है। इस मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करते ही आपकी पर्सनल इंफॉर्मेशन लीक होने का खतरा हो सकता है।

---विज्ञापन---

क्या है वायरल मैसेज में 

इस मैसेज में कहा गया है कि स्टूडेंट्स के लिए 2024 में फ्री लैपटॉप स्कीम की घोषणा की जा रही है। ऐसे बच्चे जो आर्थिक स्थिति के कारण लैपटॉप खरीदने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए फ्री लैपटॉप दिए जाएंगे। मैसेज में ये भी दावा किया गया है कि 2024 में करीब 960,000 स्टूडेंट्स को ये फ्री लैपटॉप दिए जा चुके हैं। इसके लिए आवेदन शुरू किए जा चुके हैं।

इसके साथ ही एक लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक कर आवेदन करने को कहा गया है। हालांकि अब ये दावा पूरी तरह से फेक साबित हुआ है। दिल्ली पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह के किसी भी लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी है।

---विज्ञापन---

दरअसल, कई स्कैमर लोगों की पर्सनल इंफॉर्मेशन और हैकिंग के लिए इस तरह के मैसेज का इस्तेमाल करते हैं। इससे आपकी कई प्राइवेट जानकारी लीक होने का खतरा होता है। बैंक और अकाउंट संबंधी डिटेल भी इससे लीक हो सकती हैं। ऐसे में इन लिंक्स पर क्लिक न करें।

क्या होता है फिशिंग स्कैम? 

फिशिंग का अर्थ चोरी की गई जानकारी से होता है। इसका उपयोग संवेदनशील जानकारी, नाम, पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड नंबर, बैंक खाते की जानकारी या अन्य महत्वपूर्ण डेटा को चोरी करने के लिए किया जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कौन है कुख्यात गैंगस्टर तरनजीत सिंह? जिसने बाल काटकर बदला हुलिया, लेकिन दिल्ली पुलिस से बच न पाया

First published on: Jan 08, 2024 09:15 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola