FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप में साउदी अरब ने अपना पहला मैच अर्जेंटीना के खिलाफ खेला। इस मैच में टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लियोनल मेसी की टीम को 2-1 से मात दे दी। अर्जेंटीना के खिलाफ यादगार जीत के बाद सऊदी अरब में जश्न का माहौल है। इस जीत को तीन दिन हो गए, लेकिन वहां के लोग अभी भी इसका जश्न मना रहे। इस ऐतिहासिक जीत के बाद सऊदी अरब की सरकार ने बुधवार को सरकारी अवकाश घोषित किया वहीं शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि सरकार सभी खिलाड़ियों को रॉल्स रॉयस कार गिफ्ट करेगी। अब इस पर टीम के खिलाड़ी ने बड़ा बयान दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया ये दावा
दरअसल अर्जेटीना के खिलाफ साउदी अरब के ऐतिहासिक जीत के बाद साउदी के क्राउन प्रिंस भी टीम से काफी खुश हैं और इसी के चलते उन्होंने एक दिन का अवकाश भी घोषित किया था। वहीं इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि अर्जेंटीना को हराकर दुनिया को दंग करने वाले सऊदी अरब फुटबॉल टीम के लिए प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद ने शाही खजाना खोल दिया है। वह विनिंग टीम के हर खिलाड़ी को RM6 million Rolls Royce Phantom कार देंगे, जिसकी कीमत भारत में 11-12 करोड़ है।
साउदी के खिलाड़ी ने खोली पोल
अर्जेंटीना को हराने के बाद साउदी अरब को आज अपना दूसरा मैच पोलैंड के खिलाफ खेलना है। इस मैच से पहले प्रेस क्रांफ्रेंस में साउदी के खिलाड़ी सालेह अल शहरी (Saleh Alshehri) से एक रिपोर्टर ने पूछा कि क्या सच में आपकों रॉल्स रॉयस कार मिलने वाली है और अगर मिलती है तो आप कौन सा कलर लेंगे? इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि- ये सच नहीं है। इसके बाद रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या ये आपको दुखी करता है ? इस पर सालेह एक दमदार जवाब देते हैं और कहते हैं कि हम यहां पर देश की सेवा करने आए हैं और ये ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धी है इसके अलावा हमें कुछ नहीं चाहिए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
281 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
326 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
546 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
693 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
753 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
955 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
997 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
1002 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
1006 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
1010 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines