Viral Video Fact Check: सोशल मीडिया के इस जमाने में कौन सा वीडियो कब वायरल हो जाए और इसे लेकर लोगों में क्या धारणा बन जाए कहा नहीं जा सकता। सोशल मीडिया का एक नुकसान यह भी है कि कई बार गलत वीडियो या फोटो इसपर वायरल होने लगते हैं, जिससे किसी व्यक्ति का नाम खराब हो सकता है। जबतक संबंधित शख्स उसपर कोई सफाई दे या जांच हो तबतक लोग अफवाहें उड़ाते रहते हैं और तरह-तरह के कमेंट्स किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर कांग्रेस विधायक का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वे मंच से किसी महिला को फ्लाइंग किस देते नजर आ रहे हैं।
गलत दावे के साथ वायरल
वीडियो ओडिशा की जयपुर सीट से कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति का है। इसमें वे एक महिला से जोर से हाथ मिलाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि विधायक महिला से हाथ मिलाने की कोशिश कर रहे हैं जबकि वे हाथ जोड़ रही हैं। इसके बाद वे जबरदस्ती महिला का हाथ हिलाते हैं और कई बार फ्लाइंग किस देते हैं। वायरल होने के बाद इस वीडियो की काफी लोग आलोचना कर रहे थे। इसे गलत दावा करते हुए वायरल किया जा रहा था। फैक्ट चेक में इसकी सच्चाई सामने आ गई है।
ये भी पढ़ें-Grok Vs ChatGPT: दोनों AI चैट टूल में सबसे बड़ा अंतर? एलन मस्क अपने मॉडल को क्यों बता रहे बेहतर?
महिला हैं विधायक की पत्नी
वीडियो शेयर करने वाले दावा कर रहे थे कि विधायक ने अपनी पार्टी में एक नई महिला सदस्य का स्वागत अभद्र तरीके से किया। अब इस वीडियो के फैक्ट चेक में पाया गया है कि यह एक साल पुराना है। यह वीडियो 2022 का पाया गया। कांग्रेस विधायक ने भी अपने फेसबुक अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया था। कांग्रेस विधायक ने जिस महिला को फ्लाइंग किस दी थी वे उनकी पत्नी हैं। फैक्ट चेक में पाया गया कि वे पार्टी की नई महिला सदस्य नहीं बल्कि विधायक की पत्नी मीनाक्षी बाहिनीपति हैं। यह वीडियो 30 सेकेंड का है। वायरल होने के बाद हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी।
ये भी पढ़ें-Delhi Air Pollution: IIT कानपुर के सुझाव से दिल्ली की हवा हो जाएगी साफ, मास्टरप्लान पर काम
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
271 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
315 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
535 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
682 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
742 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
945 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
986 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
991 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
995 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
999 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines