Fact Check: क्या rojgarsevak.org मनरेगा की ऑफिशियल वेबसाइट है?

Manrega Website Fact Check: एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जो मनरेगा की ऑफिशियल वेबसाइट को लेकर है। इस फोटो का केंद्र सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इसका फैक्ट चैक किया तो सच सामने आया।

Manrega Workers

Manrega Workers

विज्ञापन

Rojgar Sevak Org Not Manrega Official Website: इंटरनेट और डिजिटल के युग में ऑनलाइन वर्किंग ने काम जितने आसान कर दिए हैं, उतना ही अपराध को भी बढ़ावा दिया है। आए दिन फर्जी वेबसाइट, फर्जी भर्ती विज्ञापन, फर्जी नौकरियों के ऑफर्स, फर्जी मोबाइल नंबर, फर्जी खबरें, फर्जी फोटो, फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर पढ़ने और देखने को मिल रही हैं। इन्हीं में एक एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जो मनरेगा की ऑफिशियल वेबसाइट को लेकर है। इस फोटो का केंद्र सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इसका फैक्ट चैक किया तो सच सामने आया। वेबसाइट फर्जी निकली और इसे लेकर किया गया दावा भी भ्रामक साबित हुई।

 

Advertisment

यह दावा किया गया था

सोशल मीडिया पर https://rojgarsevak.org/ नामक वेबसाइट की फोटो अपलोड करके दावा किया गया कि रोजगार सेवक मनरेगा की ऑफिशियल वेबसाइट है। इस वेबसाइट पर मनरेगा से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध हैं। वेबसाइट पर नौकरी से लेकर Answer Key, रिजल्ट और एडमिट कार्ड तक के लिए टैब बनी हैं। देश के अलग-अलग राज्यों के किसानों की तस्वीरें भी इस पर अपलोड की गई हैं, लेकिन पड़ताल में यह वेबसाइट फर्जी निकली। मनरेगा विभाग ग्रामीण मंत्रालय के तहत आता है। मंत्रालय के ऑफिशियल X अकाउंट पर मंत्रालय की वेबसाइट (https://rural.nic.in/) का लिंक मिला। इस वेबसाइट पर ऑफिशियल वेबसाइट का एड्रेस https://mgnrega.nic.in/ मिला।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस लिंक को ऑफिशियली चैक किया गया तो यह सही मिला, वहीं rojgarsevak.org फर्जी निकला। इसलिए लोग रोजगार सेवक को ऑफिशियल वेबसाइट न मानें और सही वेबसाइट से ही मनरेगा संबंधी जानकारी लें। सरकार ने देश के किसानों और युवाओं से अपील की है कि वे ऐसे दावों पर विश्वास न करें और न ही ऐसे मैसेज आगे फॉरवर्ड करें। इस तरह के दावे होने के बारे में पुलिस को बताएं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ