Fact Check: क्या आयुष्मान योजना के तहत बिना एग्जाम दिए मिल रहीं एक लाख नौकरियां?

Ayushman Mitra Appointment Fact Check: एक लाख आयुष्मान मित्रों की भर्ती को लेकर एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, पढ़ें उससे जुड़ी बेहद अहम जानकारी…

Ayushman Mitra Appointment

Ayushman Mitra Appointment

विज्ञापन

Fact Check One Lakh Ayushman Mitra Appointment: आयुष्मान योजना के तहत एक लाख आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती बिना एग्जाम के होगी, लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि यह भर्ती से जुड़ा जो मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह फर्जी है। केंद्र सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इसका फैक्ट चैक किया तो सच सामने आया। मैसेज झूठा निकला और इसमें किया गया दावा भ्रामक निकला। सरकार ने देश के युवाओं से अपील की है कि वे ऐसे दावों पर विश्वास न करें और न ही ऐसे मैसेज आगे फॉरवर्ड करें। इस तरह के दावे होने के बारे में पुलिस को बताएं।

 

Advertisment

मैसेज में किए गए सभी दावे भी झूठे निकले

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में दावा किया गया है कि कि प्रधानमंत्री आयुष्मान मित्र रोजगार योजना के तहत एक लाख पदों पर भर्ती की जाएगी और यह भर्ती बिना परीक्षा दिए होगी। इसके लिए बेरोजगार नौजवान आवेदन कर सकते हैं। नौकरी के लिए पात्रता 12वीं पास रखी गई है। उन्‍हें गांव में ही नौकरी मिलेगी। बता दें कि प्रधानमंत्री आयुष्मान मित्र रोजगार योजना देशभर में शुरू की गई सरकारी योजना है। इसके तहत युवाओं को आयुष्मान भारत योजना का प्रचार प्रसार करने के लिए नियुक्त किया जाता है। इनका काम लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने में मदद करना, मरीज को अस्पताल में इलाज करने में सहायता करना, कागजी बनवाने में सहायता करना होगा। इसके बाद डाटा बीमा एजेंसी भेजना होगा।

विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत आवेदन की शर्तें

सरकारी योजना के अनुसार, आयुष्मान मित्र बनने के लिए भारत का मूल निवासी होना चाहिए। उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक 12वीं पास होना चाहिए। उसको हिन्दी और अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए। बेसिक कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए। आयुष्मान भारत योजना के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। आवेदक के पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, एड्रेस का प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, 12वीं की मार्कशीट, बैंक खाता, मोबाइल नंबर, ईमेल ID, 4 पासपोर्ट साइज फोटो होने चाहिएं। योजना के तहत नौकरी के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा, लेकिन अभी सरकार की तरफ से आयुष्मान मित्रों की भर्ती के लिए कोई विज्ञापन नहीं निकाला गया है। ऐसे में नौजवान भ्रामक विज्ञापनों से बचें और उनके बारे में पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ