इजराइल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है, ऐसे में गाजा पट्टी से लोगों का पलायन जारी है। इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लाखों की संख्या में लोग सड़क पर एक ओर बढ़ रहे हैं। लोगों के हाथों में बैग और अन्य सामान है। इस वीडियों को गाजा का बताया जा रहा है और कहा जाता रहा है कि लोग इजराइल के हमले के बाद गाजा से इस तरह से पलायन कर रहे हैं। लेकिन यह वीडियो न गाजा का है और न ही हाल फिलहाल का है। इस वीडियो का गाजा-इजरायल विवाद से भी कुछ लेना-देना नहीं है। यह अजरबैजान का है और कई महीने पुराना है। यह वीडियो सेना में भर्ती हुए युवाओं के शपथ ग्रहण समारोह से संबंधित है।
हाल में वायरल होते वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि इजरायल की तरफ से हो रहे हमलों के बीच दस लाख से भी ज्यादा फिलिस्तीनी लोग उत्तरी गाजा से पलायन कर चुके हैं। इजरायल ने इनके लिए विशेष रास्ते तय कि हैं। इस वीडियो को लेकर यूजर्स तरह- तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,
इसराइल के डर से गाजा छोड़ चले हम-
बहादुर कौम😏🥴😊😇
किधर जाएंगे, जिधर जाएंगे गाजा ही बनाएंगे।
अक अन्य यूजर ने लिखा, “गाजा छोड़कर जाती हुई वो कौम जो अल्लाह के सिवा किसी से नहीं डरती.”
पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है।
न्यूज 24 फैक्ट चेक टीम ने पाया कि ये वीडियो न तो हाल-फिलहाल का है और ना ही इसका गाजा-इजरायल विवाद से कोई लेना देना है। ये अजरबैजान का कुछ महीने पुराना वीडियो है। यह वीडियो सेना में भर्ती हुए युवाओं के शपथ ग्रहण समारोह से संबंधित है।
वीडियो की हकीकत कैसे आई सामने
वायरल वीडियो में ‘@rasim.2157’ नाम के एक टिकटॉक अकाउंट का वॉटरमार्क दिखाई देता है। भारत में टिकटॉक पर पाबंदी है, लिहाजा हमने इस अअकाउंट के बारे में पता लगाने के लिए टॉर ब्राउजर की मदद ली। इससे पता चला कि यहां इसे 13 अगस्त, 2023 को पोस्ट किया गया था। यहां पर मौजूद वीडियो, वायरल वायरल वीडियो से कहीं ज्यादा स्पष्ट है। इस वीडियो में कुछ जगह अजरबैजान के झंडे दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में अजरबैजान का झंडा दिखाई दे रहा है।
‘@rasim.2157’ टिकटॉक अकाउंट पर मौजूद वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर अजरबैजान की “बाकू टीवी” और “स्यूरल टीवी” जैसी मीडिया संस्थाओं … के यूट्यूब चैनल पर का वीडियो दिखा। दोनों ने ही इसे अगस्त में पेास्ट किया था और बताया था कि वीडियो में दिख रहे लोग युवा सैनिकों के अभिभावक हैं। “बाकू टीवी” ने ये भी जानकारी दी है कि ये लोग युवा सैनिकों के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे। इस शपथ ग्रहण समारोह के बारे में उस वक्त कई जगह खबरें भी छपी थीं।
इस तरह खोज करने के बाद स्पष्ट हुआ कि अजरबैजान के एक पुराने वीडियो को गाजा का बताकर पेश किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
286 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
330 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
550 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
697 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
757 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
960 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
1001 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
1006 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
1010 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
1014 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines