Fact Check Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ फेक खबरें वायरल होती रहती हैं जिन्हें यूजर्स सही मानकर शेयर करने लगते हैं। आम जनता पर इसका असर भी बहुत ज्यादा पड़ता है। जबतक सच्चाई सामने आती है तबतक इसे लाखों-करोड़ों लोग देख चुके होते हैं और उसपर तरह-तरह के कमेंट्स करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब फैक्ट चेक में इसकी असली सच्चाई सामने आई है और पता चला है कि यह फेक वीडियो था।
यह वीडियो क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान स्टेडियम में हनुमान चालीसा के पाठ का बताकर शेयर किया जा रहा था। अब पता चला है कि यह एडिटेड था। इसे शेयर करने वाले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल मैच का बता रहे हैं। उनका कहना है कि मैच के दौरान भारत की जीत के लिए दर्शकों ने स्टेडियम में हनुमान चालीसा का पाठ किया। यह वीडियो शेयर करते हुए एक शख्स ने लिखा कि यह भारत और ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मैच है, जिसमें डेढ़ लाख लोग हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-32 की जगह महिला के मुंह में उग आए इतने ज्यादा दांत, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
किया जा रहा था शेयर
बता दें कि आईसीसी विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया था। यह मैच गुजरात में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। इस वीडियो को आरएसएस की साप्ताहित पत्रिका पांचजण्य ने भी शेयर किया था। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि फाइनल मैच के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हनुमान चालीसा का पाठ। दूसरे बड़े मीडिया संस्थानों ने भी इस वीडियो को सही मानकर शेयर किया था।
मैच से कोई लेना देना नहीं
फैक्ट चेक में पाया गया है कि वायरल हो रहा यह वीडियो एडिटेड था। इसमें हनुमान चालीसा का पाठ नहीं था। इससे ऑडियो को हटाकर जयपुर में आयोजित एक समारोह में किए गए हनुमान चालीसा पाठ का ऑडियो अलग से जोड़ा गया है। कई यूजर्स ने भी सोशल मीडिया पर इसे भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच का नहीं बताया है। इसलिए यह साफ हो गया है कि इस वीडियो का वनडे फाइनल मैच से कोई लेना देना नहीं है।
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
288 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
332 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
552 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
699 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
759 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
961 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
1003 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
1008 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
1012 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
1016 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines