Fact Check: सोशल मीडिया पर एक झकझोर देने वाला वीडियो वायरल है। इसमें एक महिला को कई लड़के निर्ममता से लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। राजस्थान यूथ कांग्रेस के नेता वैभव उपाध्याय ने इस वीडियो को अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर करते हुए इसे उत्तर प्रदेश का बताया है।
योगी आदित्यनाथ से किया सवाल
यूथ कांग्रेस नेता वैभव ने वीडियो के साथ लिखा, ‘आख़िर कब तक हिंदुत्व के नाम पर बने गुण्डे देश की आबोहवा ख़राब करते रहेंगे? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जवाब दो की दलितों को ये अत्याचार ओर कब तक सहने होंगे, आपके राज में संविधानिक अधिकारों की हत्या चरम सीमा पर है। नम आंखों से पूछता है भारत की ओर कब तक ??
इस वीडियो को पांच हजार से अधिक पर रीट्वीट किया गया है। जबकि एक हजार से अधिक कमेंट हैं। कई यूजर्स इस घटना को शर्मनाक कह रहे हैं तो कोई पिटाई करने वालों को राक्षस करार दे रहा है। वहीं, कुछ इसे भ्रामक भी बता रहे हैं। वीडियो डिलीट करने की भी सलाह दी गई है।
सच्चाई क्या है…?
News 24 ने इस वीडियो की सच्चाई का पता लगाया। वायरल वीडियो के फ्रेम को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें इससे जुड़ी दो साल पुरानी कई मीडिया रिपोर्ट मिली।
क्या हुआ था…?
पूरा प्रकरण मध्यप्रदेश में 22 जून 2021 का है। FIR 26 जून को हुई थी। सात लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। एक नहीं दो लड़कियों की पिटाई की गई थी। दोनों चचेरी बहनें थीं। पीटने वाले कोई और नहीं बल्कि उनके चचेरे भाई और परिवार के लोग थे। दोनों का रिश्ता तय हो चुका था। उनकी गलती इतनी थी कि वे अपने मामा के परिवार के दो लड़कों से बात करती थीं। इस पूरे प्रकरण में कोई जातीय एंगल नहीं था।
यह भी पढ़ें: Fact Check: क्या सउदी अरब के खिलाड़ियों को सच में मिलेगी रॉल्स रॉयस कार? जानें इस दावे का सच
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
286 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
330 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
550 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
697 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
757 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
960 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
1001 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
1006 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
1010 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
1014 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines