500 Rupees Note With Ram Lala Ram Mandir Photo: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के बीच राम मंदिर, रामलला से जुड़ी कई चीजें देखने को मिल रही हैं। अब 500 रुपये का नोट भी आया है, जिसकी तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट X पर काफी वायरल हो रही हैं।
यह नोट बिल्कुल असली जैसा दिखता है और दावा किया जा रहा है कि इस नोट को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जारी किया है। इसे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर जारी करने की अफवाह फैली हुई है, लेकिन वायरल तस्वीरों का असली सच कुछ और है, आप भी जानिए…
नोट पर राम मंदिर, रामलला की तस्वीर
सोशल मीडिया पर 500 का जो नोट वायरल हो रहा है, उसमें आगे रामलला की तस्वीर है और पीछे राम मंदिर की फोटो है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह नोट किसी ने एडिट करके अपलोड किया है। इसे भारतीय रिज़र्व बैंक ने जारी नहीं किया है। न ही RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे जारी करने संबंधी पोस्ट या डिटेल है।
दरअसल, इस फोटो को बनाया तो एक्स (ट्विटर) यूजर रघुन मूर्ति ने था और 14 जनवरी 2024 को अपलोड किया था, लेकिन किसी ने उसकी फोटो एडिट करके उसका दुरुपयोग किया और नोट को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाईं।
एडिट किया गया है वाटरमार्क और तस्वीरें
रघुन ने वायरल तस्वीरें देखकर और अफवाहों के बारे में जानकर अपने अकाउंट पर नोट के साथ पोस्ट लिखी और सच्चाई बताई। उसने लोगों से अपील की कि उसके क्रिएटिव वर्क का दुरुपयोग करके गलत सूचनाएं न फैलाएं। अगर कोई गलत सूचना या अफवाह फैलती है तो मैं उसके लिए जिम्मेदार नहीं हूं।
मैंने जो क्रिएटिविटी की थी, उसमें नोट के नीचे बाईं तरफ कोने में ‘X रघुनमूर्ति 07’ के वॉटरमार्क लगाया था, जिसे हटा दिया गया है। इसके अलावा राम मंदिर और रामलला की तस्वीरों को भी एडिट किया गया है। बारीकी से देखने पर सच्चाई पता चल जाएगी।
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
263 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
308 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
528 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
675 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
735 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
937 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
979 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
984 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
988 days agoFact Check: 'ओबीसी वाले ऐसी-तैसी कराएं', सामने आया बाबा रामदेव के वायरल वीडियो का पूरा सच
997 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines