Digvijay Singh News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के इस्तीफे की एक चिट्ठी आज यानी रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल चिट्ठी में दिग्विजय सिंह के द्वारा कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने बात लिखी हुई थी। हालांकि शाम होते- होते स्पष्ट हो गया कि चिट्ठी फर्जी है, जिसको किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने खुद इस खबर का खंडन कर दिया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के द्वारा फैलाया गया झूठ है। मैं मामले की पुलिस से शिकायत करवा रहा हूंष उन्होंने कहा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा कि भाजपा झूठ बोलने में माहिर है। मैंने 1971 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। पद के लिए नहीं, बल्कि विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ा था। उन्होंने कहा कि मैं आखिरी सांस तक कांग्रेस में रहूंगा। इस झूठ की मैं पुलिस में शिकायत करने जा रहा हूं।
दिग्विजय सिंह के कांग्रेस से इस्तीफे की चिट्ठी वायरल हो गई है।
कांग्रेस ने आज ही जारी की है उम्मीदवारों की पहली सूची
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज ही अपनी पहली सूची जारी की है। इसमें 144 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एक बार फिर छिंदवाड़ा सीट से मैदान में होंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह राघोगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। जयवर्धन सिंह कमलनाथ सरकार में मंत्री रह चुके हैं। दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह भी एक बार फिर से चाचौड़ा विधानसभा से किस्मत आजमाने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : MP Assembly Election : बीजेपी ने जारी की 136 प्रत्याशियों की लिस्ट, 94 सीटों पर युवा चेहरों पर लगाएगी दांव
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
294 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
339 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
558 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
705 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
765 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
968 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
1009 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
1015 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
1018 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
1022 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines