हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पर्चा भरने के बाद भी BJP ने क्यों बदला बिहार की बांकीपुर सीट का कैंडिडेट?

पटना की इस चर्चित सीट पर 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे. यह सीट भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी. इसके बाद वे राज्य की राजनीति छोड़कर केंद्र में सक्रिय हो गए.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बदला है. भाजपा ने अब नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है, इसका ऐलान शुक्रवार शाम को किया गया. इसे पहले इस सीट से अभिषेक कुमार बंटी को उतारा था. अभिषेक कुमार इस सीट के लिए नामांकन भी भर चुके थे. यह वही सीट है, जहां से जन सुराज पार्टी के चीफ प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल की रेखा गुप्ता भी चुनाव लड़ रही हैं.

पटना की इस चर्चित सीट पर 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे. यह सीट भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी. इसके बाद वे राज्य की राजनीति छोड़कर केंद्र में सक्रिय हो गए. भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया है.

यह भी पढ़ें : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: साख, समीकरण और रणनीति की निर्णायक जंग…, BJP के अभेद्य गढ़ में प्रशांत किशोर का दांव

विज्ञापन

कौन हैं नीरज कुमार सिन्हा?

नीरज कुमार सिन्हा लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं. साल 2006 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी. अभी वे नरेंद्र भारती मंडल के मंडल अध्यक्ष हैं. 1 जुलाई 1994 जन्मे नीरज ने स्नातक तक की शिक्षा हासिल की है. भाजपा में उन्होंने कई पदों पर कार्य किया है. प्राथमिक सदस्य बनने के बाद वे नरेंद्र भारती मंडल के बूथ अध्यक्ष, मंडल महामंत्री और भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रहे. इसके बाद उन्हें दो बार मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई.

उनका परिवार भी लंबे समय से जनसंघ और भाजपा की विचारधारा से जुड़ा रहा है. उनके चाचा स्वर्गीय नरेंद्र भारती जनसंघ काल के सक्रिय कार्यकर्ता थे. साल 1984 में उनके निधन के बाद उनके सम्मान में मंडल का नाम नरेंद्र भारती मंडल रखा गया. भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नीरज कुमार सिन्हा स्थानीय स्तर पर संगठन विस्तार और पार्टी की गतिविधियों में लगातार भागीदारी निभा रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : बांकीपुर में प्रशांत किशोर की राह कितनी मुश्किल है और क्या हैं इसके सियासी मायने?

क्यों बदला उम्मीदवार?

अभिषेक कुमार ने इस सीट से गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया था. लेकिन शुक्रवार को उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया. उन्होंने अपना नामांकन भी वापस ले लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के पीछे पारिवारिक वजह बताई है. उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का अपना फैसला बिहार प्रदेश अध्यक्ष सजंय सरावगी को पत्र सौंपकर बताया. साथ ही उन्होंने उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा नेतृत्व का आभार भी जताया. अभिषेक के नाम वापस लेने के बाद भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola