दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में भारत के कोने-कोने से युवाओं ने भाग लिया. इस आंदोलन में इंफ्लूएंसर्स, यूट्यूबर्स और कई मशहूर हस्तियों ने भी भाग लिया. सोशल मीडिया पर जंतर मंतर से कई वीडियो सामने आए जिसमें लोग अपनी राय रखते दिखाई दिए. इन्हीं में से एक थे मोहम्मद इरफान, जिनके इंटरव्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है. इरफान ने अपने बेबाक विचारों, संविधान की समझ और मजदूरों के अधिकारों पर रखे गए तर्कों से सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया.
कौन है मोहम्मद इरफान?
आपको बता दें कि 35 वर्षीय मोहम्मद इरफान दिल्ली की सावदा जेजे कॉलोनी में रहते हैं, आपको जानकर हैरानी होगी कि संविधान का इतना ज्ञान रखने वाले इरफान कभी स्कूल नहीं गए. पेशे से फेरीवाले इरफान आर्थिक परिस्थितियों के कारण कभी शिक्षा ग्रहण नहीं कर सके, लेकिन उनकी सीखने की ललक कभी खत्म नहीं हुई और उन्होंने गूगल से संविधान के बारे में जानकारी ली. इरफान ने स्मार्टफोन, गूगल वॉयस कमांड और यूट्यूब को अपना टीचर बना लिया.
यह भी पढ़ें: संसद में आज एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार-विपक्ष दोनों तैयार, प्रस्तावित विधेयक में 93 बदलावों का सुझाव
कितना कमाते हैं इरफान?
रोजाना बर्फ बेचकर लगभग 500 रुपये कमाने वाले इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों से इरफान ने भारतीय संविधान, लोकतंत्र, मजदूरों के अधिकारों और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों के बारे में जानकारी हासिल की. यही वजह है कि आज वह संविधान की प्रस्तावना से लेकर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की कविताओं तक, अपनी बोलचाल में इस्तेमाल करते हैं. गौरतलब है कि इरफान उस समय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए जब जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के दौरान उनका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.
इरफान के इंटरव्यू ने जीता लोगों का दिल
इंटरव्यू में इरफान ने सीजेपी प्रोटेस्ट, छात्रों की मांग, प्रशासन की कार्रवाई, पुलिस एक्शन और संवैधानिक अधिकारों के बारे में अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि सिर्फ पेट भर लेना ही जिंदगी का उद्देश्य नहीं है, बल्कि सम्मान के साथ जीने का अधिकार भी हर नागरिक का अधिकार है. इरफान ने यह भी सवाल किया कि जब कम आय वाला मजदूर भी किसी न किसी तरह से टैक्स भर रहा है, तो उसकी समस्याओं और अधिकारों पर चर्चा क्यों नहीं होती?
यह भी पढ़ें: असम में हर साल क्यों आती है बाढ़? केवल ब्रह्मपुत्र ही नहीं, ये बड़े कारण भी हैं जिम्मेदार
राहुल गांधी भी हुए फैन
इरफान का इंटरव्यू देखकर कांग्रेस सांसद और लेकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी उनके फैन बन गए. राहुल गांधी खुद इरफान से मिलने उनकी बस्ती पहुंचे. राहुल गांधी ने इरफान साथ मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि इरफान जैसे युवाओं की सोच उनके हालात से कहीं बड़ी है और सीखने की उनकी जिज्ञासा भारत की सबसे बड़ी ताकत है. राहुल गांधी ने उन्हें संसद आने का निमंत्रण भी दिया और प्रियंका गांधी से फोन पर उनकी बातचीत कराई.
संबंधित खबरें
कौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
29 mins agoबंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात का नाम 'अर्नब' कैसे पड़ा? जानिए इसकी वजह
1 hr agoक्या है दसवीं अनुसूची जिसके तहत जा सकती है विधायक-सांसद की सदस्यता?
1 day agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
2 days agoपाकिस्तान समेत 4 देशों का रक्षा समझौता, भारत की बढ़ेगी चिंता?
3 days agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
3 days agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
4 days agoMecca Defence Pact: तुर्की, सऊदी और पाकिस्तान के समझौते की पूरी जानकारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines