उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव और सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने 52 नेताओं को बुलिटप्रूफ जैकेट देने का ऐलान किया है, जिसमें खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विपक्ष के नेता समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव भी शामिल हैं. जैसा कि आप जानते होंगे कि बुलिटप्रूफ जैकेट का इस्तेमाल शरीर पर लगने वाली गोलियों को रोकने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप इस ‘सुरक्षा कवच’ के इतिहास के बारे में जानते हैं. क्या आप जानते हैं भारत में एक आम आदमी बुलेटप्रूफ जैकेट खरीद सकता है या नहीं? इस आर्टिकल में आज हम आपको इन्हीं सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे.
बुलेटप्रूफ जैकेट की कहानी
बख्तरबंद पैसेंजर गाड़ियां बनाने वाली कंपनी Armormax के मुताबिक बुलेट से सुरक्षा देने वाले कवच यानी बुलेटप्रूफ जैकेट का इतिहास 100 साल से भी ज्यादा पुराना है. 19वीं सदी में अमेरिकी सर्जन जॉर्ज ई गुडफेलो ने देखा था कि रेशम की कई तहें गोली की रफ्तार को कम कर सकती हैं. इसके बाद करीब 1893 में पादरी कैसिमिर जेग्लेन ने रेशम की परतों से शुरुआती बुलेट-रेसिस्टेंट जैकेट तैयार की. उनकी कंपनी ‘सेकेंड चांस बॉडी आर्मर’ को दुनिया में बुलेटप्रूफ जैकेट बनाने वाली पहली कंपनी और कैसिमिर जेग्लेन को पहले बुलेटप्रूफ जैकेट का आविष्कारक माना जाता है.
यह भी पढ़ें: अखिलेश, मायावती और अपर्णा यादव…, यूपी चुनाव से पहले 52 बड़े नेताओं को मिली बुलेट प्रूफ जैकेट
समय के साथ जैकेट में हुए कई बदलाव
हालांकि बदलते समय के साथ और ज्यादा हाईटेक तकनीकों की मदद से बुलेटप्रूफ जैकेट में बदलाव किया गया. दूसरे विश्व युद्ध के दौरान फ्लैक जैकेट इस्तेमाल हुईं, जो जवानों को धमाके से निकलने वाले टुकड़ों से सुरक्षा प्रदान करती थी. असली बड़ा बदलाव 1965 में आया, जब फेमस अमेरिकन केमिस्ट ‘स्टेफनी क्वोलेक’ ने केवलर (Kevlar) फाइबर विकसित किया. 1970 के दशक में इसी तकनीक पर आधारित हल्की बुलेट-रेसिस्टेंट जैकेट बाजार में आने लगीं. भारत में भी भी अब कई आधुनिक बुलेटप्रूफ जैकेट्स बनाई जानी लगी हैं.
गोली लगने पर कैसे बचाती है जैकेट?
आधुनिक सॉफ्ट बॉडी आर्मर में इस्तेमाल होने वाले मजबूत फाइबर गोली को पकड़कर उसकी ऊर्जा को सोख लेते हैं. इससे गोली के शरीर में घुसने की संभावना कम हो जाती है. हालांकि, राइफल की तेज रफ्तार गोलियों और घातक हथियारों के सामने सॉफ्ट आर्मर टिक नहीं सकता, ऐसे मामलों में सिरेमिक, स्टील या पॉलीएथिलीन जैसी हार्ड प्लेटों का इस्तेमाल किया जाता है.
यह भी पढ़ें: कहानी उस जूते की, जो बिहार में बना, रूस में पहना गया और यूक्रेन में सुनाई दी धमक…आत्मनिर्भर भारत
क्या भारत में आम नागरिक इसे खरीद सकता है?
भारत में आम नागरिकों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन परिस्थितियों और स्थानीय नियमों का ध्यान रखना आवश्यक है. पत्रकार, सुरक्षाकर्मचारी और जोखिम वाले इलाकों में अपनी सुरक्षा के लिए जैकेट का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदने से पहले आपको स्थानीय नियमों की जानकारी होना आवश्यक है. अगर आप बुलेटप्रूफ जैकेट खरीद रहे हैं तो आपको सामान्य जैकेट और सुरक्षा कवच वाले जैकेटों में डिफ्रेंस पता होना चाहिए. खरीदने से पहले प्रमाण पत्र और परीक्षण दस्तावेज, सुरक्षा रेटिंग, निर्माण तिथि, वारंटी और एक्सपायरी डेट भी जरूर चेक कर लेना चाहिए.
संबंधित खबरें
क्या है दसवीं अनुसूची जिसके तहत जा सकती है विधायक-सांसद की सदस्यता?
13 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
2 days agoपाकिस्तान समेत 4 देशों का रक्षा समझौता, भारत की बढ़ेगी चिंता?
3 days agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
3 days agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
4 days agoMecca Defence Pact: तुर्की, सऊदी और पाकिस्तान के समझौते की पूरी जानकारी
4 days agoदीपके से बार-बार क्यों साइन कराया जा रहा पीस बॉन्ड? क्या कहते हैं नियम
7 days agoमहिलाओं को थाने में रखने के क्या हैं नियम, रात में हो सकतीं अरेस्ट-डिटेन?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines