Israel Hamas War: गाजा पर इजरायली एयरफोर्स की बमबारी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिनमें कथित तौर पर इजरायल को स्मार्ट, सटीक असर और कॉस्ट इफेक्टिव (SPICE) बम गिराते हुए देखा गया है। इससे पहले नवंबर में वॉल स्ट्रीट जर्नल ने खबर दी थी कि अमेरिका 32 करोड़ डॉलर की कीमत के ऐसे बम इजरायल को डिलिवर करने की तैयारी कर रहा था।
बता दें कि इजरायली सैनिक दक्षिणी गाजा में हमास के साथ जंग लड़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार इजरायली बमबारी से बचने के लिए हजारों विस्थापित फलस्तीनी नागरिकों को मिस्र की सीमा के पास एक शहर में शरण लेनी पड़ी है। इस रिपोर्ट में जानिए SPICE बम क्या होते हैं।
क्या हैं SPICE बम
SPICE बम एक तरह का सटीक हमला करने वाला गाइडेड हथियार है जिसे युद्धक विमानों से दागा जाता है। इनका निर्माण हथियार निर्माता Rafael USA करता है। इस कंपनी का मालिकाना हक इजरायली राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स के पास है।
ये भी पढ़ें: US Shooting: लास वेगास की नेवादा यूनिवर्सिटी में चलीं गोलियां, 3 की मौत, हमलावर भी मारे गए
इन बमों में इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल गाइडेंस और इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम या ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है। यूरेशियन टाइम्स के अनुसार SPICE बम तीन आकार में आते हैं। ये हैं 250, 1000 और 2000।
कैसे काम करते हैं ये
स्पाइस बम के दो हिस्से होते हैं। पहला एक कैमरा जो अनगाइडेड बम के मुख्य सिरे पर लगा होता है और दूसरा फिन जो इसके आखिरी सिरे पर होता है। मिशन से पहले जीपीएस कोऑर्डिनेट्स और सैटेलाइट इमेजेस समेत टारगेट की सभी जानकारी SPICE बम की मेमोरी चिप में फीड की जाती है। इसके बाद दोनों हिस्सों को अनगाइडेड बमों पर लगाया जाता है। इसके बाद विमानों से इन्हें एक पूर्व निर्धारित जगह पर छोड़ा जाता है।
इसके बाद बम अपनी चिप में मौजूद डाटा का कैमरे से मिलने वाली तस्वीरों से मिलाकर इस्तेमाल करता है और खुद को टारगेट के लिए गाइड करता है।
ये भी पढ़ें: यूएई में पुतिन के भव्य स्वागत का वीडियो वायरल, अमेरिका को झटका, क्या है इसकी वजह?
यूरेशियन टाइम्स के अनुसार 900 किलोग्राम वॉरहेड बम के साथ लगाया गया SPICE-2000 एक बेहद घातक हथियार तैयार करता है जो वेपन स्टोरेज फैसिलिटीज जैसे सख्त टारगेट को भी भेद सकता है।
भारत भी कर चुका इस्तेमाल
बता दें कि भारतीय एयरफोर्स ने SPICE बम का इस्तेमाल 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक में इस्तेमाल किया था। जानकारी के अनुसार तब भारतीय पायलटों ने कम से कम पांच ऐसे बम गिराए थे।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान समेत 4 देशों का रक्षा समझौता, भारत की बढ़ेगी चिंता?
12 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
12 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
1 day agoMecca Defence Pact: तुर्की, सऊदी और पाकिस्तान के समझौते की पूरी जानकारी
1 day agoदीपके से बार-बार क्यों साइन कराया जा रहा पीस बॉन्ड? क्या कहते हैं नियम
4 days agoमहिलाओं को थाने में रखने के क्या हैं नियम, रात में हो सकतीं अरेस्ट-डिटेन?
5 days agoसंसद का विशेष सत्र क्या होता है और कब बुलाया जाता है? जानें संविधान के नियम
5 days agoविदेशी नागरिक भारत में प्रोटेस्ट में ले सकते हैं हिस्सा? क्या होगा एक्शन
6 days agoचुनाव आयोग के SIR, SSR और SR में क्या है अंतर? डिटेल से समझें
7 days agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines