Explainer: क्या है यूक्रेन में रूस के सैनिकों में फैली बीमारी माउस फीवर, आंखों में आ रहा खून

Russia Mouse Fever disease: माउस फीवर चूहों से दूषित भोजन करने से भी होता है। यह बीमारी किडनी को भी प्रभावित कर सकती है। यह चूहों से सीधे संपर्क में आने से फैलती है।

Russia Mouse Fever disease

Russia Mouse Fever: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू हुए डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो चुका है। इस देश में दाखिल हुए रूस के सैनिकों को एक नई तरह की कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यूक्रेन में रूसी सैनिकों में एक खतरनाक बीमारी फैली हुई है जिसका नाम माउस फीवर है। इस बीमारी की वजह से रूसी सैनिकों की आंखों से खून निकल रहा है। यह दावा यूक्रेन ने किया है। इस बीमारी की वजह से रूसी सैनिकों के सिर में दर्द रह रहा है, तेज बुखार हो जा रहा है और उल्टी भी हो रही है।

विज्ञापन

क्या होता है माउस फीवर

विज्ञापन

माउस फीवर बैक्टीरिया से होने वाला एक तरह का इनफेक्शन है। यह बीमार उन लोगों में फैलती है जो चूहों से सीथे संपर्क में आते हैं। जो लोग चूहों के मल के आसपास सांस लेते हैं उनमें भी यह बीमारी फैल जाती है। माउस फीवर चूहों से दूषित भोजन करने से भी होता है। यह बीमारी किडनी को भी प्रभावित कर सकती है। इससे शरीर पर लाल रंग के छोटे निशान बन जाते हैं और ब्लड प्रेशर भी कम हो जाता है। यह स्ट्रेपटोकॉकल संक्रमण से होने वाली बीमारी है।

विज्ञापन

अफरा-तफरी का माहौल

इस बीमारी के फैलने से रूसी सैनिक डरे हुए हैं और उनमें अफरा-तफरी का माहौल है। इस वजह से बहुत खतरनाक स्थिति हो गई है। रूस के सैनिकों ने अपने कमांडर से भी इसकी शिकायत की है लेकिन अभी तक इसके लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। वहीं रूस ने माउस फीवर फैलने वाले यूक्रेन के दावे को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। यूक्रेन का कहना है कि रूसी सेना के कमांडर अपने सैनिकों में फैली इस बीमारी को अनदेखा कर रहे हैं

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ