हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

परमाणु युद्ध में भी जो नहीं होता तबाह, पुतिन ने ईरान भेजा वो विमान; जानिए- कौनसे फीचर्स बनाते हैं इसे खास

इस विमान का ऐसे समय में तेहरान पहुंचना जब अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट वाले इलाके में ईरानी ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं, एक बहुत बड़ा रणनीतिक मैसेज माना जा रहा है.

विज्ञापन

अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के बीच रूस ने अपना एक विशेष विमान तेहरान भेजा है. रिपोर्ट्स में फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के हवाले से लिखा गया है कि रूस ने अपने सबसे सेफ और खुफिया एयर कमांड विमानों में से एक Tupolev Tu-214PU को अचानक तेहरान भेजा है. यह कोई आम एयरक्राफ्ट नहीं है, बल्कि इसे रूस का ‘डूम्सडे विमान’ कहा जाता है. यानी ऐसा विमान जिसे परमाणु हमले जैसी आपात स्थिति में यूज किया जाता है. ये विमान सबसे ज्यादा सेफ बताए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल ऐसी इमरजेंसी में कमांड सेंटर के रूप में किया जाता है. इसी प्लेन से सरकार और सेना को कमांड दिया जा सकता है.

क्यों खास है विमान?

Tu-214PU विमान को विशेष रूप से एक एयर इमरजेंसी वार रूम के रूप में डिजाइन किया गया है. यह ‘रोसिया स्पेशल फ्लाइट स्क्वाड्रन’ द्वारा संचालित किया जाता है, जो रूस के शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व को लाने-ले जाने का काम करता है. इस विमान का कम्युनिकेशन सिस्टम इतना मजबूत है कि जिसमें कोई भी सेंध नहीं लगा सकता. इसके अलावा यह सेफ डेटा लिंक और एडवांस कमांड-एंड-कंट्रोल सिस्टम से लैस है. इसका इस्तेमाल परमाणु युद्ध जैसे भीषण संकट के दौरान किया जा सकता है. इसके जरिए देश के शीर्ष अधिकारी हवा में रहते हुए भी पूरी सेना और सरकार चला सकते हैं.

यह भी पढ़ें : ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बढ़ा तनाव, सिरिक और बंदर अब्बास में धमाके; होर्मुज में जहाजों पर चलीं गोलियां

विज्ञापन

यह विमान सोवियत काल के Tu-204 मध्यम दूरी के पैसेंजर प्लेन का ही एक एडवांस वर्जन है. इस ट्विन-इंजन नैरो-बॉडी विमान ने पहली बार 1989 में उड़ान भरी थी. 1990 के मध्य में इसे कमर्शियल सर्विस में शामिल किया गया था.

रूस की एंट्री का मैसेज?

इस विमान का ऐसे समय में तेहरान पहुंचना जब अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट वाले इलाके में ईरानी ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं, एक बहुत बड़ा रणनीतिक मैसेज माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान और रूस के बीच अमेरिका हमलों को लेकर सीक्रेट बातचीत हुई थी. जिसके बाद इस विमान को तेहरान रवाना किया गया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ईरान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, सैटेलाइट इमेज में फिर दिखे परमाणु ठिकाने, जानें क्या है डोनाल्ड ट्रंप का प्लान?

ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर दागी मिसाइलें

इसी बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के हमलों के जवाब में कुवैत, बहरीन, जॉर्डन और ओमान स्थित उसके मिलिट्री बेस पर मिसाइलें दागी हैं. अल जजीरा ने आईआरजीसी के हवाले से बताया कि, उसने बहरीन के जुफैर स्थित अमेरिकी मिलिट्री बेस और ओमान में लंबी दूरी के एफपीएस हवाई निगरानी रडार और वेसल डिटेक्शन रडार पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं.

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के कई इलाकों में एयर स्ट्राइक की है. ईरान के बंदर अब्बास इलाके में कई धमाकों की आवाज सुनी गई है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola