हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या भारत के लिए दूसरा होर्मुज हो सकता है ओमान का सोहर पोर्ट?

होर्मुज संकट के बीच ओमान का सोहर पोर्ट भारत के लिए क्यों अहम हो गया है? जानिए सोहर पोर्ट की लोकेशन, भारत के लिए इसका महत्व और खाड़ी देशों तक वैकल्पिक रास्ते की पूरी कहानी.

विज्ञापन
होर्मुज संकट के बीच ओमान का सोहर पोर्ट भारत के लिए वैकल्पिक रास्ता. (Image- AI Generated)

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते पर खतरा ज्यादा बढ़ गया है. इसका असर भारत के कारोबार पर भी पड़ रहा है. ऐसे मुश्किल समय में भारत के लिए ओमान का सोहर पोर्ट वैकल्पिक रास्ते के तौर पर चर्चा में आया है. यह पोर्ट होर्मुज के हिस्से से बाहर है और यहां से सामान को समुद्र के साथ-साथ सड़क के जरिए खाड़ी के दूसरे देशों तक पहुंचाया जा सकता है.

कहां है सोहर पोर्ट?

सोहर गल्फ ऑफ ओमान के तट पर मौजूद एक बड़ा पोर्ट और इंडस्ट्रियल एरिया है. यह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पतले हिस्से से बाहर है. इसलिए अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आने-जाने वाले समुद्री ट्रैफिक में परेशानी हुई, तो सोहर एक वैकल्पिक लॉजिस्टिक पॉइंट हो सकता है. यहां से माल को सड़क के रास्ते UAE और दूसरे खाड़ी देशों तक भेजा जा सकता है. भविष्य में रेल कनेक्टिविटी बढ़ने से यह नेटवर्क और मजबूत हो सकता है.

यह भी पढ़ें : अमेरिका में डीजल की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड, ईरान युद्ध और होर्मुज संकट से बढ़ी ट्रंप की टेंशन

विज्ञापन

भारत के लिए इसकी क्या अहमियत?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद जो माल पहले सीधे खाड़ी देशों तक जाता था, उसका कुछ हिस्सा सोहर पोर्ट पर पहुंचाया जा रहा है. वहां से सड़क से जरिए माल आगे भेजा जा रहा है. सोहर पोर्ट और फ्रीजोन में अब तक 30 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश बताया गया है. पोर्ट की सालाना कार्गो हैंडलिंग क्षमता 7.2 करोड़ टन से ज्यादा की है. 2026 के पहले छह महीनों में इसके कंटेनर ट्रैफिक में करीब 40% की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई.

सामान के साथ-साथ तेल के लिए भी अहम सोहर पोर्ट

सोहर का काम सिर्फ कंटेनर और दूसरे सामानों के लाना- ले जाना तक सीमित नहीं है. रिपोर्टों के मुताबिक, सऊदी अरब भी सोहर के पास शिप-टू-शिप ट्रांसफर के जरिए कच्चे तेल की आवाजाही कर रहा है. सितंबर और अक्टूबर में करीब 6 करोड़ बैरल कच्चे तेल को इसी तरीके से भेजने की योजना बताई गई. भारत के लिए यह इसलिए अहम है क्योंकि भारत पहले ही ओमान से कच्चा तेल और बाकी सामान आयात करता है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, 2024-25 में भारत-ओमान व्यापार में ऊर्जा और इंडस्ट्रियल सामानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : होर्मुज स्ट्रेट के पास LPG टैंकर पर ड्रोन हमला, 9 भारतीय समेत सभी क्रू सुरक्षित, खोर फक्कन में डाला लंगर

क्या होर्मुज की जगह ले सकता है सोहर?

सोहर को दूसरा होर्मुज या पूरा विकल्प कहना सही नहीं है. दोनों की क्षमता और भूमिका अलग-अलग है. लेकिन हां, संकट के समय सोहर भारत के लिए मददगार एवं एक रास्ता जरूर देता है. अभी समुद्र, सड़क और भविष्य में रेल की कनेक्टिविटी के जरिए यह भारत और खाड़ी बाजारों के बीच सप्लाई चेन को मदद दे सकता है. यही वजह है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तनाव में सोहर की अहमियत सिर्फ एक पोर्ट की नहीं, बल्कि भारत के लिए सप्लाई चेन को ज्यादा बढ़ाने के रूप में बढ़ रही है.

विज्ञापन

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज कब खुलेगा? ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कही ‘दो टूक’ बात, अमेरिका दी को खुली चेतावनी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola