बिहार के लखीसराय में सावन की तीसरी सोमवारी पर हुए हादसे ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच कथित तौर पर बिजली का पोल गिरने के बाद करंट फैलने की अफवाह से भगदड़ मच गई. इस दौरान सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार ने मौतों की पुष्टि की है, हादसे के बाद मंदिर परिसर से लेकर अस्पताल तक अफरा-तफरी का माहौल है.
प्रशासन कब लेगा ऐसे हादसों से सीख?
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6 बजे के बाद श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी. इसी दौरान बांस-बल्लियों से बनाई गई बैरिकेडिंग पर दबाव बढ़ा और वह टूट गई. इससे कई श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े. जिला प्रशासन और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में तत्काल जुट गए. इससे पहले भी हादसे के कई मामले सामने आए हैं, जिसने ऐसे मौकों पर लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है. प्रशासन कब इन घटनाक्रमों से सीख लेगा, ये तो कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन आप कुछ बातों का ध्यान रखकर ऐसे हादसों में भी खुद को जिंदा बचा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: 16 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 75 Kmph की स्पीड से चलेंगी हवाएं
भगदड़ में फंस जाएं तो क्या करें?
भगदड़ के दौरान सबसे बड़ा खतरा जमीन पर गिरने और कुचले जाने का होता है, इसलिए भीड़ में अपना संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है. अगर पैर फिसल जाए और आप गिर जाएं तो पेट के बल सीधे लेटने के बजाय करवट लेकर शरीर को सिकोड़ने की कोशिश करें और सिर-गर्दन को हाथों से ढक लें. इससे शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर सीधे चोट लगने का खतरा कम हो सकता है. आसपास के लोगों से उठाने की कोशिश करने के बजाय मौका मिलते ही भीड़ के दबाव से बाहर निकलना सबसे जरूरी कदम होना चाहिए.
भीड़भाड़ वाले इलाकों में रखें इस बात का ध्यान
अगर किसी जगह भीड़ असामान्य रूप से ज्यादा दिखाई दे रही है तो बीच में जाने की बजाय किनारे रहने की कोशिश करें और दीवार, बैरिकेड या किसी मजबूत ढांचे के बिल्कुल पास दबकर खड़े होने से भी बचें, क्योंकि दबाव बढ़ने पर वहां निकलने की जगह कम हो सकती है. अगर आप भीड़ के प्रवाह में फंस गए हैं तो अचानक उल्टी दिशा में जाने की कोशिश न करें. इससे दूसरे लोगों से टकराने और गिरने का खतरा बढ़ सकता है. पैरों को थोड़ा फैलाकर रखें और छोटे कदमों के साथ आगे बढ़ें, ताकि संतुलन बना रहे. धक्का-मुक्की की स्थिति में हाथों को छाती के सामने रखकर कुछ जगह बनाए रखने की कोशिश करें.
संबंधित खबरें
किन्हें दिया जाता है नोबेल पुरस्कार, अब तक कितने भारतीयों को मिला ये अवॉर्ड
13 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
17 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को छूट
1 day agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान?
2 days agoकांग्रेस की स्ट्रेटेजी : UP में क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड'?
2 days agoचाकू, कांटा, चम्मच और कुल्हाड़ी... विमान में क्यों जरूरी हैं हथियार?
4 days agoITMS क्या है? मोदी सरकार का ये तोहफा दिल्लीवालों के लिए कैसे बनेगा वरदान
5 days ago'अल नीनो' क्या है, जो बदल सकता है वर्ल्ड क्लाइमेट, भारत पर कैसा होगा असर?
5 days agoSIR प्रक्रिया में क्या सॉफ्टवेयर खुद वोटर लिस्ट से हटा सकता है आपका नाम?
6 days agoFIR और NCR में क्या फर्क है? जानिए कैसे होती है कार्रवाई
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines