Gold-Silver Price Forecast: सोना 1.57 लाख और चांदी 2.54 लाख पहुंचेगी? जानें इस सप्ताह कितना जा सकता है सोने चांदी का भाव
Gold Silver Price Forecast Next Week: मिडिल ईस्ट तनाव और अमेरिकी फेड के फैसलों के बीच क्या सोना 1.57 लाख और चांदी 2.54 लाख पहुंचेगी? देखें पूरी रिपोर्ट.

क्या अगले हफ्ते सोने और चांदी के दामों में और तेजी आएगी? मिडिल ईस्ट के तनाव और अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों पर टिकी है बाजार की नजर!
कितना ऊपर जा सकते हैं दाम?
2 / 6मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने का भाव ₹1.57 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2.54 लाख प्रति किलो तक जा सकती है.
पिछले हफ्ते बाजार का क्या रहा हाल?
3 / 6MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना लगभग 2% चढ़कर ₹1.54 लाख प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 1.9% बढ़कर ₹2.35 लाख प्रति किलो पर पहुंची.
अमेरिका और मिडिल ईस्ट का असर
4 / 6अमेरिका-ईरान तनाव और मिडिल ईस्ट में संघर्ष की वजह से लोग सोने को सुरक्षित निवेश (Safe-Haven) मानकर खरीदारी कर रहे हैं.
क्या मुनाफावसूली रोक सकती है रफ्तार?
5 / 6इस महीने सोना लगभग 9.5% चढ़ चुका है। इसलिए एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऊंचे स्तरों पर थोड़ी बहुत मुनाफावसूली (Profit-Booking) देखने को मिल सकती है.
इस हफ्ते इन 3 बातों पर रखें नजर!
6 / 6अमेरिकी डॉलर की चाल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक (Fed Minutes) और अंतरराष्ट्रीय तनाव (Geopolitics) ही तय करेंगे सोने-चांदी की अगली दिशा.



















