स्पेन के बुर्गोस प्रांत में एक छोटा सा गांव है अवेलेनोसा डे मुन्यो. यहां अब मुश्किल से करीब 10 लोग रहते हैं. गांव में न कोई रेस्टोरेंट है और न ही पर्यटकों की कोई भीड़ देखने को मिलती है. ज्यादातर समय यहां सन्नाटा पसरा रहता है. कभी-कभी कोई ट्रैक्टर गुजरता है या हफ्ते में एक बार ब्रेड लेकर आने वाली वैन. लेकिन अगस्त 2026 में इस छोटे से गांव की तस्वीर कुछ समय के लिए बदलने वाली है. दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं और लोगों के भारी संख्या में यहां पहुंचने की वजह है एक बेहद खास खगोलीय घटना.
सूर्य ग्रहण देखने पहुंचेंगे लोग
12 अगस्त 2026 को अटलांटिक के ऊपर से एक पूर्ण सूर्य ग्रहण गुजरेगा. बता दें कि 1999 के बाद यह पहली बार होगा जब मुख्य यूरोप से पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा. इसका पूरा नजारा यूरोप के एक सीमित हिस्से से ही देखा जा सकेगा और अवेलेनोसा डे मुन्यो उसी इलाके में आता है.
खास बात यह है कि गांव की भौगोलिक स्थिति सूर्य ग्रहण देखने के लिए काफी बेहतर मानी जा रही है. गांव के पश्चिम में खुले खेत और छोटी पहाड़ियां हैं. यहां ऊंची इमारतें भी बहुत कम हैं और रात में कृत्रिम रोशनी का असर भी बिल्कुल ना के बराबर होता है. ऐसे में लोगों को साफ आसमान दिखेगा.
(फोटो सोर्स- ellitoral)
कब दिखाई देगा ग्रहण?
बता दें कि ग्रहण सूर्यास्त के आस-पास दिखाई देगा. इसी वजह से वहां कुछ मिनटों के लिए ऐसा माहौल बन सकता है, जिसमें दिन के उजाले के बीच अचानक अंधेरा छा जाएगा. वैज्ञानिकों के मुताबिक यह अनुभव एक तरह से दो बार शाम होने जैसा लगेगा.
वहीं, ग्रहण का समय भी इसे खास बनाता है. यह घटना सूर्यास्त से कुछ देर पहले होगी. ऐसे में दिन के उजाले के बीच अचानक अंधेरा छाने से वहां कुछ समय के लिए ‘डबल ट्विलाइट’ जैसा अनोखा नजारा देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं, उसी रात पर्सिड्स उल्का वर्षा (Perseids meteor shower) भी देखने को मिल सकती है. यानी एक ही रात में दो अलग-अलग खगोलीय घटनाओं का अनुभव मिलने की संभावना है.
(फोटो सोर्स- ellitoral)
कभी 200 लोगों का घर था गांव
आज भले ही अवेलेनोसा में गिने-चुने लोग रहते हों, लेकिन कुछ दशक पहले यहां जिंदगी काफी अलग थी. गांव की रहने वाली सारा अल्वारेज रोड्रिगेज का जन्म 1937 में यहीं हुआ था. उन्होंने BBC को बताया कि 1950 के दशक में गांव में करीब 200 लोग रहते थे. उस समय गांव में छोटी दुकानें थीं और खेती-बाड़ी लोगों की जिंदगी का बड़ा हिस्सा थी. पशुपालन और अंगूर की खेती भी होती थी. आस-पास के गांवों में सामान पहुंचाने का काम भी स्थानीय लोग करते थे.
उन्होंने बताया कि समय के साथ खेती में मशीनों का इस्तेमाल बढ़ा और रोजगार के अवसर कम होते गए. बेहतर काम की तलाश में लोग मैड्रिड, बार्सिलोना, बिलबाओ और दूसरे बड़े शहरों की ओर चले गए. धीरे-धीरे गांव की आबादी घटती गई.
यह भी पढ़ें- भारत में यहां 15 अगस्त की सुबह नहीं, 14 अगस्त की रात क्यों फहराया जाता है तिरंगा? जानिए इस शहर की कहानी
2022 में ही हो चुकी है होटल की बुकिंग
अब 2026 में अगस्त के महीने में लगने वाले सूर्य ग्रहण ने गांव के पुराने लोगों को वापस आने का मौका दिया है. यहां के पूर्व निवासी राउल ग्रांडे रेविला अपने परिवार और दोस्तों के साथ गांव लौटने की तैयारी कर रहे हैं. उनके साथ करीब 20 लोग होंगे. सिर्फ स्थानीय परिवार ही नहीं, बल्कि स्पेन के दूसरे हिस्सों और ब्रिटेन, फ्रांस और वेनेजुएला जैसे देशों से भी लोग यहां आने वाले हैं. कुछ लोग अपने पुराने परिचितों और रिश्तेदारों के घर पर रुकेंगे. इलाके के होटलों में भी काफी पहले से बुकिंग शुरू हो गई थी. आस-पास के कई होटल और ठहरने की जगहें पहले ही भर चुकी हैं. बताया जा रहा है कि कई लोगों ने 2022 में ही अपनी जगह बुक कर ली थी.
गांव की पुरानी गुफाएं बनेंगी खास जगह
जानकारी के अनुसार, ग्रहण देखने के लिए गांव के ऊपर बनी गुफाओं को सबसे बेहतर जगह माना जा रहा है. यहां से पश्चिम दिशा में खुला इलाका दिखाई देता है, जिससे सूर्यास्त के समय होने वाले ग्रहण को आसानी से देखा जा सकेगा. इन गुफाओं का गांव के लोगों के लिए सिर्फ पर्यटन से जुड़ा महत्व नहीं है. पीढ़ियों से स्थानीय लोग यहां सूर्यास्त देखने आते रहे हैं. ग्रहण के दिन यहां फिर चहल-पहल होगी. जहां कभी दुकानें और स्कूल हुआ करते थे, वहां लोगों की आवाजाही और बच्चों की आवाजें सुनाई देंगी.
संबंधित खबरें
कौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
22 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
1 day agoदुनिया की 8वीं सबसे महंगी सेना, फिर भी चंद हूतियों के आगे क्यों बेबस सऊदी?
1 day agoसिंहासन हिला रहे 'Gen-Z'! भारत से फ्रांस तक सड़कों पर कैसे उतरे युवा?
1 day agoअटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल की नियुक्ति की क्या है पूरी प्रक्रिया
2 days agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
2 days agoजेपी आंदोलन से CJP प्रदर्शन तक का सफर
4 days agoरेलवे स्टेशन का नाम कैसे बदला जाता है? जानें क्या है पूरी प्रक्रिया
5 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
6 days agoविदेश यात्रा पर क्यों जाते हैं CM, उन्हें भी लेनी पड़ती है किसी की मंजूरी?
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines