हादसा या साजिश… 3500 पन्नों की चार्टशीट में खुलेगा जुबीन गर्ग की मौत का राज, SIT ने CJM कोर्ट में पेश की रिपोर्ट

Zubeen Garg Death: जुबीन गर्ग की मौत की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है. ऐसे में अब 3500 पेज की बड़ी चार्जशीट दाखिल की गई है. इसे रिपोर्ट को एसआईटी ने गुवाहाटी के CJM कोर्ट में पेश किया है. इस बॉक्स में चार्जशीट, हलफनामे, जब्त सामग्री, CPU, लैपटॉप और मोबाइल फोन रखे गए हैं.

Zubeen Garg, Zubeen Garg Death Case, Zubeen Garg Case SIT Files Chargesheet

जुबीन गर्ग की मौत की चार्जशीट. (File photo)

विज्ञापन

Zubeen Garg Death: जुबीन गर्ग की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी. उनका निधन 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में हुई थी, जिसे लेकर शुरुआत में कहा जा रहा था कि उनकी मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई थी. हालांकि, बाद में इस पर काफी बवाल मचा था तो मामले को एसआईटी को सौंप दिया गया था. ऐसे में अब उनकी मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए 3500 पेज की गुवाहाटी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट में लंबी चौड़ी चार्जशीट दाखिल की गई है. उनके मौत का पूरा राज चार लॉक वाले बॉक्स में रखा गया है. इसमें चार्जशीट, हलफनामे, जब्त सामग्री, CPU, लैपटॉप और मोबाइल फोन जैसी चीजें शामिल हैं.

जुबीन गर्ग की मौत के मामले में SIT ने 300 से ज्यादा गवाहों की पूछताछ की और फिर इसके बारे में दस्तावेज तैयार किया है. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद साफ हो जाएगा कि उनकी मौत दुर्घटना की वजह से हुई थी या फिर साजिश के तहत.

विज्ञापन

जुबीन गर्ग की हत्या में 7 लोग गिरफ्तार

जुबीन गर्ग की हत्या के मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया, जिसमें उनका मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, इवेंट ऑर्गेनाइजर श्यामकानू महंता, कजिन संदीपन गर्ग, बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी, को-सिंगर अमृतप्रभा महंता और पीएसओ नंदेश्वर बोरा और प्रवीण बैश्या शामिल हैं. इन सभी को लेकर बताया जा रहा है कि फिलहाल सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. चार्जशीट में उन पर आपराधित साजिश, लापरवाही और हत्या के आरोप लगाए हैं.

कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी SIT टीम

जुबीन गर्ग की प्रसिद्धी देश भर में थी. वह असम की सांस्कृति के लिए जाने जाते थे. उनके 53वें जन्मदिन के मौके पर राज्य को भावुक देखा गया था. श्रद्धांजलियों के बीच उम्मीद जताई गई थी कि उनकी मौत की न्यायिक प्रक्रिया को तेजी से बढ़ा जाएगा. असम सरकार पर भी लगातार दबाव बना रहा था. इसी वजह से 60 से ज्यादा एफआईआर के आधार पर ये मामला सीआईडी के तहत बनी एसआईटी टीम को सौंप दिया गया था, जो अब कोर्ट में मामले में अपना पक्ष रखने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

असम के सीएम ने दिलाया था भरोसा

जुबीन गर्ग की मौत के मामले में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने लोगों को न्याय का भरोसा दिलाया था. उन्होंने चार्जशीट के दाखिल होने से पहले कहा था कि पुलिस की भूमिका अब लगभग पूरी हो चुकी है और शुक्रवार को केस अदालत के दायरे में पहुंचेगा. उन्होंने न्यायिक सिस्टम पर भरोसा करने की बात कही थी और कहा था कि आरोपी को सजा जरूर मिलेगी. अब चार्जशीट दाखिल करने के बाद लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सिंगर की मौत से राज का पर्दा अब खुलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ