Zoya Akhtar Reaction: मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर जोया अख्तर ने अब कई गंभीर सवाल उठाए हैं। करीब 17 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहीं जोया अख्तर ने अब यहां पर होने वाले दोगलेपन से दुनिया को रूबरू कराया है। कैसे गलत चीजें स्क्रीन पर दिखाना सही और सही चीजें दिखाना गलत है, अब उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाई है। डायरेक्टर ने ओटीटी सेंसरशिप पर अपनी राय रखते हुए दो टूक जवाब दिया है।
जोया अख्तर ने सेंसरशिप के खिलाफ उठाई आवाज
जावेद अख्तर की बेटी और फरहान अख्तर की बहन डायरेक्टर जोया अख्तर ने सेंसरशिप समेत सिनेमा से जुड़ी कई चीजों पर खुलकर बात की है। जोया का कहना है कि स्क्रीन पर कंसेंट के साथ इंटिमेसी दिखाना कितना जरूरी है। इतना ही नहीं जोया ने खुलासा करते हुए एक चौंकाने वाला बयान दिया है कि वो औरतों के साथ मारपीट, शोषण और यहां तक स्क्रीन पर सेक्सुअल हरासमेंट देखते हुए बड़ी हुई हैं।
डायरेक्टर ने किया बड़ा सवाल
जोया का कहना है कि कैसे औरतों के खिलाफ हिंसा और ये सब चीजें दिखाना ठीक है, जबकि आपको स्क्रीन पर किसिंग सीन दिखाने की कई बार अनुमति नहीं मिलती। डायरेक्टर ने बताया कि स्क्रीन पर दो एडल्ट के बीच प्यार, नरमी और फिजिकल इंटिमेसी दिखाना कितना जरूरी हो जाता है और लोगों को इसे देखने की अनुमति होनी चाहिए। कहीं न कहीं जनता भी जोया अख्तर की बात से सहमत होगी। अब उन्होंने जो मुद्दा उठाया है वो काफी हद तक सही है और ये एक बड़ा चर्चा का विषय है।
यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela के साथ काम करने का सुनहरा मौका, एक्ट्रेस ने फैंस को दिया कौन-सा बड़ा ऑफर?
जावेद अख्तर ने भी तोड़ी चुप्पी
वहीं, जावेद अख्तर ने भी जोया के इस बयान से सहमति जताई है। उन्होंने उस पर बात करते हुए कहा कि अगर लव सीन को उत्तेजित करने के लिए दिखाया जा रहा है तो बात अलग है। लेकिन अगर आप इसे वाकई रोमांस या सहानुभूति जगाने के लिए दिखा रहे हैं तो बात अलग हो जाती है। अब इन दोनों के बयान ने सुर्खियां बटोर ली है। फैंस समझ रहे हैं कि फिल्म बनाते हुए मेकर्स को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
40 mins agoतेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
13 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
15 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
17 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
18 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
19 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
20 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
20 hrs agoLIVE: कनिका सदानंद की मां का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने दी श्रद्धांजलि
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines