---विज्ञापन---

‘सेक्सुअल असॉल्ट दिखा सकते हैं, किसिंग सीन नहीं…’; OTT सेंसरशिप पर भड़कीं Zoya Akhtar

Zoya Akhtar Reaction: जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर ने अब सेंसरशिप को लेकर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार को स्क्रीन पर दिखाने की बात करते हुए फिजिकल इंटिमेसी पर रोक के खिलाफ मुद्दा उठाया है।

---खबर नीचे जारी है---

Zoya Akhtar Reaction: मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर जोया अख्तर ने अब कई गंभीर सवाल उठाए हैं। करीब 17 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहीं जोया अख्तर ने अब यहां पर होने वाले दोगलेपन से दुनिया को रूबरू कराया है। कैसे गलत चीजें स्क्रीन पर दिखाना सही और सही चीजें दिखाना गलत है, अब उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाई है। डायरेक्टर ने ओटीटी सेंसरशिप पर अपनी राय रखते हुए दो टूक जवाब दिया है।

जोया अख्तर ने सेंसरशिप के खिलाफ उठाई आवाज

जावेद अख्तर की बेटी और फरहान अख्तर की बहन डायरेक्टर जोया अख्तर ने सेंसरशिप समेत सिनेमा से जुड़ी कई चीजों पर खुलकर बात की है। जोया का कहना है कि स्क्रीन पर कंसेंट के साथ इंटिमेसी दिखाना कितना जरूरी है। इतना ही नहीं जोया ने खुलासा करते हुए एक चौंकाने वाला बयान दिया है कि वो औरतों के साथ मारपीट, शोषण और यहां तक स्क्रीन पर सेक्सुअल हरासमेंट देखते हुए बड़ी हुई हैं।

---खबर नीचे जारी है---

डायरेक्टर ने किया बड़ा सवाल

जोया का कहना है कि कैसे औरतों के खिलाफ हिंसा और ये सब चीजें दिखाना ठीक है, जबकि आपको स्क्रीन पर किसिंग सीन दिखाने की कई बार अनुमति नहीं मिलती। डायरेक्टर ने बताया कि स्क्रीन पर दो एडल्ट के बीच प्यार, नरमी और फिजिकल इंटिमेसी दिखाना कितना जरूरी हो जाता है और लोगों को इसे देखने की अनुमति होनी चाहिए। कहीं न कहीं जनता भी जोया अख्तर की बात से सहमत होगी। अब उन्होंने जो मुद्दा उठाया है वो काफी हद तक सही है और ये एक बड़ा चर्चा का विषय है।

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Zoya Akhtar (@zoieakhtar)

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela के साथ काम करने का सुनहरा मौका, एक्ट्रेस ने फैंस को दिया कौन-सा बड़ा ऑफर?

जावेद अख्तर ने भी तोड़ी चुप्पी

वहीं, जावेद अख्तर ने भी जोया के इस बयान से सहमति जताई है। उन्होंने उस पर बात करते हुए कहा कि अगर लव सीन को उत्तेजित करने के लिए दिखाया जा रहा है तो बात अलग है। लेकिन अगर आप इसे वाकई रोमांस या सहानुभूति जगाने के लिए दिखा रहे हैं तो बात अलग हो जाती है। अब इन दोनों के बयान ने सुर्खियां बटोर ली है। फैंस समझ रहे हैं कि फिल्म बनाते हुए मेकर्स को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 30, 2024 02:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola