Zeeshan Siddique: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही उनका बेटा जीशान सिद्दीकी चर्चा में बने हुए हैं। हर रोज जीशान किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में भी आ जाते हैं। बाबा सिद्दीकी और बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान और सलमान खान संग रिश्ते पर भी अब जीशान ने रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
जीशान सिद्दीकी ने किया रिवील
दरअसल, हाल ही में द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में जीशान ने सलमान और शाहरुख संग रिश्ते पर बात की है। इस दौरान जीशान ने कहा कि सलमान और शाहरुख खान दोनों ही उनके फैमिली फ्रेंड हैं। जीशान ने कहा कि सलमान खान ना सिर्फ फैमिली फ्रेंड बल्कि उससे भी कहीं ज्यादा हैं। सलमान खान उनके परिवार के बेहद करीब हैं।
शाहरुख खान संग रिश्ते पर बोले जीशान
जीशान ने कहा कि बाबा सिद्दीकी के साथ बचपन से उनकी पुरानी दोस्ती की वजह से वो बिल्कुल परिवार की तरह हैं। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान उनके करीबी फैमिली फ्रेंड हैं, तो सलमान खान को जीशान चाचा मानते हैं। जीशान ने बताया कि वो सलमान खान को चाचा मानते हैं, लेकिन अजीब ना लगे इसलिए वो उन्हें भाई कहना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान जीशान ने ये भी बताया कि जबसे उनके पिता का निधन हुआ है, तबसे ही वो हर एक या दो दिन में सलमान खान से बात करते हैं।
सलमान खान के बेहद करीब थे बाबा
गौरतलब है कि सलमान खान भी बाबा सिद्दीकी को बेहद मानते थे। जैसे ही भाईजान को बाबा पर फायरिंग की खबर मिली थी वैसे ही वो बिग बॉस का सेट छोड़कर उनसे मिलने के लिए निकल गए थे। हालांकि, सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने सलमान को बाबा से मिलने के लिए मना कर दिया था, लेकिन फिर भी सलमान खान, बाबा से मिलने के लिए पहुंचे थे।
टाइट सिक्योरिटी में सलमान खान
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद ये मामला गरमाता गया। इतना ही नहीं बल्कि इतने गर्म माहौल में भी सलमान था और उनका पूरा परिवार बाबा के घर गया था। सोशल मीडिया पर इस दौरान के तमाम फोटोज और वीडियो सामने आए थे, जिसमें सलमान खान के आस-पास बेहद सिक्योरिटी नजर आई थी। बता दें कि सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई समय-समय पर अपनी दुश्मनी को लेकर चर्चा में आते रहते हैं।
यह भी पढ़ें- ‘मंदिर में माफी या…’, Salman Khan को बिश्नोई गैंग के नाम पर फिर मिली धमकी
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
50 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines