Zeenat Aman: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं, जो अपने अभिनय से लोगों के दिलों में हमेशा के लिए बस जाते हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी हैं जो एक वक्त के बाद इंडस्ट्री से गायब हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट दी और उनके साथ काम करने के लिए सुपरस्टार भी लाइन में लग जाते थे। 70 के दशक की ये मशहूर सुपरस्टार हसीना ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही। आइए आपको बताते हैं कि आखिर वो कौन हैं?
70 के दशक की मशहूर हसीना
दरअसल, हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस जीनत अमान की। जी हां, जीनत ही 70 के दशक की वो मशहूर हसीना हैं, जो आज भी लोगों में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अभिनेत्री की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रहती हैं उतनी ही उनकी निजी जिंदगी भी। कथित तौर पर जीनत को लेकर कहा जाता है कि उनके 5 अफेयर रहे। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने दो बार शादी भी की। हालांकि आज वो 72 साल की उम्र में अपने दो बेटों के साथ अकेली रहती हैं।
पर्सनल लाइफ में नहीं मिला प्यार!
अपनी खूबसूरती और ग्लैमर से लोगों का दिल जीतने वाली जीनत ने हमेशा अपनी जिंदगी में प्यार को मिस किया है। एक्ट्रेस को लेकर कथित तौर पर कहा जाता है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ भी उनके गहरे रिश्ते थे। बता दें कि साल 1951 में जीनत अमान का जन्म हुआ था। एक्ट्रेस के पिता जहां एक मुस्लिम थे वहीं उनकी मां एक महाराष्ट्रियन थीं। जीनत ने अपने करियर में खूब सफलता प्राप्त की है। जी हां, एक अभिनेत्री बनने से पहले जीनत एक सफल मॉडल रह चुकी हैं।
आज भी लोगों में एक्ट्रेस के लिए क्रेज
जीनत फेमिना मिस इंडिया पेजेंट और मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल पेजेंट का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। साल 1970 में जीनत ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद जीनत अमान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉलीवुड में अपना सफल करियर बनाया। आज भले ही एक्ट्रेस की लाइफ में प्यार नहीं हो, लेकिन उनके फैंस का प्यार आज भी उनके लिए उतना ही है, जितना पहले होता था।
यह भी पढ़ें- Salman Khan फायरिंग केस में पकड़े शूटर्स ने बदला बयान, बोले- एक्टर को मारना नहीं था मकसद
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
15 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
16 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
18 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
19 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
21 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
22 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
23 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines