Zeenat Aman On Her Biopic: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान को हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ में देखा गया। इस चैट शो में जीनत ने कई खुलासे किए।
साथ ही उन्होंने बताया कि वो अपनी बॉयोपिक में आज की जेनरेशन की किस एक्ट्रेस को देखना चाहती हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ के सीक्वल में वो ‘रूपा’ के रोल में किसे देखना चाहती हैं? आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- ‘मैं कोई मॉडल नहीं हूं और…’, Orry ने खुद को लेकर किए बड़े खुलासे
‘कॉफी विद करण 8’ में नजर आई जीनत अमान और नीतू कपूर
करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ में जीनत से फिल्म मेकर ने कई सवाल किए, जिनका जीनत ने खुलकर जवाब दिया। दरअसल, हाल ही शो में जीनत अमान और नीतू कपूर ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान रैपिड-फायर राउंड में जीनत अमान ने कई मुश्किल सवालों का जवाब दिया। शो में करण जौहर ने जीनत से सवाल किया कि अपनी बायोपिक के लिए आप किस एक्ट्रेस को पसंद करती हैं।
अपनी बायोपिक के लिए जीनत ने चुना इस एक्ट्रेस का नाम
इस पर जीनत अमान ने जवाब दिया और कहा कि इसके लिए वो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को चुनती है। उन्होंने कहा कि देसी गर्ल यानी प्रियंका इस रोल को अच्छे से कर सकती है। इसके अलावा फिल्म मेकर करण जौहर ने जीनत से सवाल किया कि अगर आज आपकी पॉपुलर फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ का सीक्वल बने तो इस फिल्म में आप किस अभिनेत्री को देखना चाहती हैं।
‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में रुपा के रोल में इन्हें देखना चाहती हैं जीनत
इस सवाल पर जीनत जवाब देती हैं और कहती हैं कि इसके लिए दीपिका पादुकोण बेहतर है। उन्होंने कहा कि इस रोल को दीपिका बेहतर तरीके से कर सकती है। बता दें कि साल 1978 में फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ आई थी। इस फिल्म में जीनत ने अहम रोल अदा किया था। फिल्म में जीनत का बोल्ड अवतार भी देखने को मिला था। बता दें कि दर्शकों के दिल पर फिल्म ने अमिट छाप छोड़ी थी।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
15 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
16 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
17 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
18 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
21 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
22 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
23 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines