हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिग्गज एक्ट्रेस Zeenat Aman अस्पताल में भर्ती, फैंस संग शेयर किया हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने पोस्ट शेयर करके सभी फैंस को जानकारी दी है, साथ ही बताया है कि उनकी सेहत फिलहाल कैसी है।

विज्ञापन
Zeenat Aman

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ खास है। सोशल मीडिया से उनकी अचानक हुई दूरी ने फैंस को चिंतित कर दिया था। अब जीनत अमान ने खुद अस्पताल से तस्वीरें शेयर कर अपने स्वास्थ्य और सोशल मीडिया से अपनी दूरी पर खुलकर बात की है।

अस्पताल से दी जीनत अमान ने जानकारी

72 साल की जीनत अमान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वो अस्पताल के गाउन में दिखाई दीं। उनकी बाईं आंख पर पट्टी बंधी हुई थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि वो कुछ समय से एक मेडिकल प्रक्रिया से गुजर रही थीं और अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया से दूरी पर जीनत का बयान

जीनत ने अपनी पोस्ट में ये भी बताया कि बीते कुछ हफ्तों से कागजी कार्यवाही और इलाज की चिंता ने उन्हें सोशल मीडिया से दूर कर दिया था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब जब अस्पताल की ठंडी और गंभीर दीवारों ने उन्हें जिंदगी की अहमियत का एहसास दिला दिया है, तो वो फिर से अपने फॉलोअर्स के साथ जुड़ने को तैयार हैं। हालांकि जीनत को हुआ क्या है, इसके बारे में तो साफ तौर पर नहीं बताया गया है लेकिन उनके पोस्ट से ये तो पक्का है कि वो काफी तकलीफ में हैं।

इंस्टाग्राम पर दो साल पूरे

जीनत अमान ने ये भी शेयर किया कि हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो साल पूरे किए हैं और 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स की एक मजबूत कम्युनिटी बन चुकी है। उन्होंने इस सफर को एक इमोशनल रोलरकोस्टर बताया जिसमें आत्म-संशय, ताकत, भ्रम और अब एक नई उत्सुकता है।

विज्ञापन

‘द रॉयल्स’ से करेंगी ओटीटी डेब्यू

आपको बता दें जीनत अमान जल्द ही ओटीटी पर ‘द रॉयल्स’ नाम की सीरीज से वापसी कर रही हैं। इसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर, साक्षी तंवर, इशान खट्टर और नोरा फतेही जैसे सितारे नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: ‘टशन’ की शूटिंग के दौरान क्या बेहोश हो गई थीं करीना कपूर? एक्ट्रेस ने बताया था सच

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola