हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Amitabh Bachchan की हीरोइन ने युवाओं को दिए डेंटिग टिप्स, बोलीं- शारीरिक संबंध बनाने से पहले...

विज्ञापन
Zeenat Aman

Zeenat Aman: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपनी अदाकारी के दम पर अभिनेत्री फैंस के दिलों पर राज करती है। हाल ही में जीनत ने सोशल मीडिया भी जॉइन किया है। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करती रहती है। वहीं, अब अभिनेत्री चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल, हाल ही में जीनत अमान ने युवाओं को कुछ टिप्स दिए हैं, जो लोगों को बहुत पसंद आए। चलिए जान लेते हैं अभिनेत्री द्वारा दिए गए टिप्स के बारे में…

यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan की एक फिल्म, जिसके 80 साल में बने 9 रीमेक और हर बार लूटा बॉक्स ऑफिस

विज्ञापन

जीनत अमान ने दिए डेंटिग टिप्स

हाल ही में जीनत अमान ने ‘स्वाइप राइड’ के एक एपिसोड में बताया है कि किसी भी रिश्ते का आधार बातचीत होना चाहिए। एक्ट्रेस ने युवाओं को सीख देते हुए कहा है कि बेड पर जाने से पहले (आपको अपने रिश्ते को आगने बढ़ाने से पहले थोड़ा इंतजार करना चाहिए। मुझे इस बात का दुख है।

ये बहुत ही अनमोल होता है- जीनत

मुझे लगता है कि शारीरिक संबंध बनाने से पहले थोड़ा इंतजार करना चाहिए। साथ ही खुद पर भी नियंत्रण रखें। इसके आगने एक्ट्रेस ने कहा कि पहले एक-दूसरे के लिए इंतजार करें, ये बहुत ही अनमोल होता है। इसे ऐसे ही नहीं जाने देना चाहिए।

विज्ञापन

महिला के आत्मनिर्भर होने पर एक्ट्रेस ने दिया जोर

इतना ही नहीं बल्कि जीनत अमान ने महिला के आत्मनिर्भर होने पर भी जोर देते हुए कहा है कि पहले महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा कि वो 17 साल की उम्र से पैसे कमा रही हैं। वो आर्थिक रूप से कभी भी किसी पर निर्भर नहीं रहीं। एक्ट्रेस ने कहा कि हर महिला को आत्मविश्वासी होना चाहिए।

आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने का मतलब सिर्फ पैसा नहीं- जीनत

खुद को आर्थिक रूप से सक्षम बनाएं, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाता है। इससे वो खुद से अपने लिए हर फैसला ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने का मतलब सिर्फ पैसा नहीं है बल्कि इससे आप दूसरों पर निर्भर नहीं रहते। साथ ही अपने तरीके से अपनी शर्तों पर जीवन जीते हैं और ये खुद को बेहतर बनाने का सही तरीका है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola