Shahrukh Khan की एक फिल्म, जिसके 80 साल में बने 9 रीमेक और हर बार लूटा बॉक्स ऑफिस
Edited By Nancy Tomar

Shahrukh Khan Blockbuster Film
Edited By Nancy Tomar

Shahrukh Khan Blockbuster Film
Shahrukh Khan Blockbuster Film Devdas: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार ओपनिंग की और पहले दिन ही 75 करोड़ का कारोबार कर लिया।
किंग खान की फिल्म ने 9 दिनों में 400 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान की एक फिल्म ऐसी भी है, जिसका एक-दो बार नहीं बल्कि 9 बार रीमेक बना है और फिल्म ने हर बार बेहद शानदार कमाई की है। चलिए जान लेते हैं इस फिल्म के बारे में…
फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्में ऐसी हैं, जिनके रीमेक बने हैं। इसमें शाहरुख खान की फिल्म भी शामिल है। इस फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग नाम से करीब 9 बार बनाया गया है। हालांकि रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया जाता है कि इस फिल्म से करीब 22 फिल्में बनाई गई है। दरअसल, हम बात करे रहे हैं फिल्म ‘देवदास’ की, जिसे 9 बार रीमेक बना और हर बार ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
साल 1928 में यानी आज से करीब 95 साल पहले इस फिल्म को पहली बार बनाया गया था। फिल्म के पहले डायरेक्टर नरेश मित्रा थे। फानी बर्मा , तारकबाला, निहारबाला फिल्म में अहम रोल में नजर आए थे और ये एक साइलेंट फिल्म थी। साल 1935 में करीब 7 साल बाद पीसी बरुआ ने इस फिल्म को बनाया और इसमें आवाज दी। इस बार फिल्म को हिंदी और बंगाली में बनाया गया और ये पहली बोलती फिल्म बनी।
साल 1953 में तीसरी बार मशहूर डायरेक्टर वेदान्तम राघावैया में इस फिल्म को बनाया। इस बार फिल्म को नाम मिला देवदासु, जिसमें नागेश्वर राव ने देवदास का रोल प्ले किया। इसके बाद साल 1955 में बॉलीवुड डायरेक्टर बिमल रॉय ने इस फिल्म को दिलीप कुमार, वैजयंती माला और सुचित्रा सेन के साथ बनाया और फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
साल 1965 में निर्देशन ख्वाजा सरफराज ने उर्दू में इस फिल्म को बनाया। फिर साल 1979 में उत्तम कुमार ने इसे अपनी भाषा में बना दिया और फिर साल 2002 में शक्ति सामंत ने भी इसे बनाया। साथ ही संजय लीला भंसाली ने भी शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय , माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ के साथ इस फिल्म को बना दिया। फिल्म को दर्शको का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला।
इसके बाद साल 2008 में आखिरी बार फिल्म ‘देवदास’ का रीमेक बना और इसे देव डी नाम दिया गया। इस फिल्म में अभय देओल, माही गिल कल्कि कोचलिन जैसे सितारों ने अहम रोल प्ले किया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: