हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

पति से पिटती थी ये हसीना, पाक क्रिकेटर संग रहा अफेयर, बिजनेसमैन पर रेप का आरोप लगा दर्ज कराई FIR

Zeenat Aman: बी-टाउन के कई सितारों की लाइफ बेहद ही फिल्मी रही हैं। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल है। आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन है ये एक्ट्रेस….

विज्ञापन
Zeenat Aman, Image credit- instagram

Zeenat Aman: बॉलीवुड में एक-दो नहीं बल्कि कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिनकी रियल लाइफ स्टोरी भी किसी फिल्म की कहानी जैसी रही है। इस लिस्ट में बी-टाउन की हसीनाओं के नाम भी शामिल है। फिर चाहे उनका अंदाज कितना भी बोल्ड और ग्लैमरस क्यों ना रहा है, लेकिन उनकी रियल लाइफ बेहद फिल्मी रही है। आज हम आपको बी-टाउन की एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी रियल लाइफ से भी खूब चर्चा बटोरी है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये सुपरस्टार?

पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में

दरअसल, हम बात कर रहे हैं बी-टाउन की खूबसूरत हसीना जीनत अमान की। जी हां, अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाने वाली जीनत की लाइफ किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही। एक्ट्रेस ने हमेशा ही अपने किरदार से दर्शकों को लुभाया है। लोगों को भी जीनत का काम बेहद पसंद आता है और वो एक्ट्रेस की खूब तारीफ करते हैं। अभिनेत्री जीनत अमान की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रही हैं, उतनी ही एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की उथल-पुथल भी सुर्खियों में रही।

संजय खान संग की शादी

साल 1970 में जब जीनत संजय खान के प्यार में पड़ गई थी तो उन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी, क्योंकि संजय खान पहले से शादीशुदा थे। साल 1978 में दोनों की सीक्रेट शादी की अफवाहें फैली। इसके बाद जब इस रिश्ते को लेकर जमकर उथल-पुथल हुई तो एक्ट्रेस ने इसे खत्म करने का फैसला किया। खबरें तो ये भी हैं कि संजय, जीनत के साथ मार-पीट करते थे। फिर एक बार जब संजय अपनी वाइफ के साथ मुंबई में पार्टी कर रहे थे, तो ये भी जीनत को रास नहीं आया था और वो संजय से अलग हो गई।

इमरान खान संग रहा अफेयर

इसके बाद जीनत ने मजहर खान संग शादी की, लेकिन एक्ट्रेस की इस शादी को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि मजहर से शादी के बाद ना सिर्फ उनके करियर बल्कि उन पर भी बड़ा असर हुआ है। जीनत ने बताया कि मजहर चाहते थे कि मैं घर पर रहूं। एक्ट्रेस ने मजहर पर भी मार-पीट के आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी क्रिकेटर और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान संग भी एक्ट्रेस के अफेयर की चर्चा हुई है। इतना ही नहीं बल्कि जीनत अमान ने बिजनेसमैन अमन खन्ना पर रेप और 15.5 करोड़ की धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने अमन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें- ‘बॉलीवुड के काले सच’ पर कई बार उठे सवाल, आखिर क्यों बदनाम है हिंदी फिल्म इंडस्ट्री?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें